Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बाहर जाते ही क्या Karanveer के मामा से मिले हैं Tajinder Bagga? बिग बॉस के घर में बताया था सफाई वाला

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 07:48 PM (IST)

    करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) और तजिंदर सिंह बग्गा (Tajinder Bagga) का रिश्ता बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में ज्यादा अच्छा नहीं रहा। करण को कई बार उनके ...और पढ़ें

    तजिंदर बग्गा ने करणवीर के बारे में खुलकर की बात (Photo Credit- Instagram, Jagran)
    तजिंदर बग्गा ने करणवीर के बारे में खुलकर की बात (Photo Credit- Instagram, Jagran)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के विवादित शो बिग बॉस की खास बात है कि इसमें नजर आने वाले ज्यादातर कंटेस्टेंट्स को घर से बाहर निकलने के बाद भी पहचान मिल जाती है। हालांकि, सलमान खान के शो में टीवी और बड़े पर्दे के स्टार्स भी हिस्सा लेते हैं। बीबी हाउस के अंदर की दोस्ती और दुश्मनी शो के बाहर भी कायम रहती है। हाल ही में बिग बॉस 18 में एलिमिनेट होकर तजिंदर सिंह बग्गा बीबी हाउस से बाहर आए। घर के अंदर उनके भी कई लोगों के साथ रिश्ते सही नहीं रहे थे।

    दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में तजिंदर सिंह बग्गा ने बिग बॉस के अनुभव के बारे में खुलकर बातचीत की। करणवीर मेहरा के साथ बग्गा के रिश्ते ज्यादा बेहतर नहीं रहे। दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर बहस भी होती थी। करणवीर को उनके राजनीतिक करियर पर खुलकर टिप्पणी करते हुए भी देखा गया।

    इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, मैंने नॉमिनेशन के टास्क में करण को बोला था कि आपको मेरा पॉलिटिकल करियर खराब करना हो तो मैं मौका दे रहा हूं कर दीजिए। उसने मुझे कहा कि मैं बता दूंगा कि आप कितनी वोट से हारे। ये सारी चीजें तो इलेकशन कमिशन की साइट पर है और इससे कैसे करियर खत्म हो जाएगा।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: Eisha Singh को ये क्या बोल गए Avinash Mishra, एक्ट्रेस के परिवार वालों को करने पड़ेंगे कान बंद?

    करणवीर के मामा से क्या मिलने गए तजिंदर बग्गा?

    करणवीर को शो के अंदर कई बार कहते हुए सुना गया कि उनके मामा पीएमो में है। इसे लेकर बग्गा से सवाल पूछा गया कि क्या वह घर से बाहर निकलने के बाद करण के मामा से मुलाकात करने गए। इसके जवाब में उन्होंने कहा, मैंने तो उनसे कई बार पूछा कि अपने मामा का नाम तो बता दें। हालांकि, उन्होंने कभी मामा के बारे में बताया नहीं तो मैं कैसे मिलने जाता।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    वैसे भी बिग बॉस में इन सभी चीजों के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है। वहां हम कौन-सा किसी से युद्ध लड़ने जा रहे हैं। सभी रियलिटी शो का हिस्सा बने और अपने हिसाब से गेम खेल रहे थे। इसमें बाहर की चीजों को शामिल करना गैर जरूरी है।  

    इस कंटेस्टेंट को विनर बनाना चाहते हैं बग्गा

    बिग बॉस 18 फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि सलमान खान के शो की ट्रॉफी किसके हाथ में होगी। बग्गा जी से भी सवाल पूछा गया कि उनकी नजर में बिग बॉस का विनर कौन हैं। बिग बॉस फेम और नेता तजिंदर बग्गा ने बताया कि वह चाहते हैं कि श्रुतिका अर्जुन शो की विजेता बनें। 

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: Eisha Singh को ये क्या बोल गए Avinash Mishra, एक्ट्रेस के परिवार वालों को करने पड़ेंगे कान बंद?