Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss Kannada 10 Winner: कन्नड़ बिग बॉस सीजन 10 के विजेता बने कार्तिक महेश, ट्रॉफी के साथ मिले इतने लाख

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 01:22 PM (IST)

    Bigg Boss Kannada 10 Winner कन्नड़ टेलीविजन में भी बिग बॉस कन्नड़ सीजन 10 का ग्रैंड फिनाले हुआ । बिग बॉस सीजन 17 को जहां स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फ ...और पढ़ें

    कन्नड़ बिग बॉस सीजन 10 का विजेता
    कन्नड़ बिग बॉस सीजन 10 का विजेता

    HighLights

    1. बिग बॉस कन्नड़ 10 का विजेता रहा कार्तिक महेश
    2. ट्रॉफी और मिले 50 लाख की प्राइज मनी मिली
    3. फर्स्ट रनरअप को मिले 10 लाख

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।   Bigg Boss Kannada 10 Winner: 28 जनवरी का दिन फिल्म टीवी इंडस्ट्री के लिए बेहद खास रहा। एक तरह जहां हिंदी सिनेमा में  69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 (Filmfare Awards 2024) का आगाज हुआ। तो वहीं, दूसरी तरह टीवी की दुनिया में बिग बॉस सीजन 17 का ग्रैंड फिनाले हुआ।

     इसके अलावा कन्नड़ टेलीविजन में भी 'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 10'  का ग्रैंड फिनाले हुआ। बिग बॉस सीजन 17 को जहां स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने जीता। तो वहीं,  'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 10' का विनर कार्तिक महेश (Karthik Mahesh) बने। महेश शो के सबसे कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट थे।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारूकी बने विनर, ट्रॉफी और 50 लाख रुपये प्राइज मनी के साथ मिली चमचमाती कार

    किच्चा सुदीप ने होस्ट किया शो

    8 अक्टूबर को कन्नड़ सिनेमा का बिग बॉस सीजन 10 शुरू हुआ था। इस शो में कन्नड़ सिनेमा के कई स्टार्स शामिल हुए थे, जिसमें 16 कंटेस्टेंट नजर आए थे और यह 100 दिनों तक चला। रविवार 28 जनवरी को इस सीजन को अपना विनर मिला। फैंस ने सबसे ज्यादा वोट कार्तिक महेश को दिए और उनकी जीत हुई।

    ट्रॉफी और मिले 50 लाख प्राइज मनी

    इस शानदार जीत में कार्तिक महेश को 'बिग बॉस कन्नड़ 10' की ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख की प्राइज मनी भी मिली। इसके अलावा एक नई कार और एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी दिया गया।  बता दें कि इस शो के द्रौण प्रताप फर्स्ट रनरअप रहे हैं। ऐसे में उन्हें 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी मिला है।

    खबरें और भी

    ये थे टॉप 3 कंटेस्टेंट्स

    बता दें, बिग बॉस कन्नड़ 10 के टॉप 3 में महेश और द्रौण के साथ संगीता श्रींगरी शामिल रही। वहीं, संगीता के बाहर होने के बाद आखिरी मुकाबला महेश और द्रौण के बीच हुआ।

    कौन है महेश कार्तिक

    यह भी पढ़ें- 'मुझे अफसोस हुआ...' Munawar Faruqui के जीतने पर एक्स-गर्लफ्रेंड Ayesha Khan ने कहीं ऐसी बात

    महेश कार्तिक मैसूर के रहने वाले है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह बेंगलुरु आए। कन्नड़ टेलीविजन की दुनिया की शुरुआत उन्होंने 'अक्का' (2014-2015), कलर्स सुपर पर 'बंगारी' (2017) और 'इंथी निम्मा आशा' (2020) जैसी शो से की थी। बता दें,  कार्तिक ने कलर्स कन्नड़ पर 'शनि'  और 'महाकाली'  में भी नजर आ चुके हैं। शो जीतने के बाद एक्टर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस का धन्यवाद किया है।