Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: अस्पताल में भर्ती नहीं हुए अभिषेक मल्हान! ट्रीटमेंट के बाद ग्रैंड फिनाले में लेंगे हिस्सा

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 05:21 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss OTT 2 Grand Finale बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले के ठीक एक दिन पहले खबर आई कि शो के फाइनलिस्ट अभिषेक मल्हान की हालत ठीक नहीं है और उन्हें ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Contestant Abhishek Malhan Twitter Image
    Bigg Boss OTT 2 Contestant Abhishek Malhan Twitter Image

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कुछ ही घंटों में शो का ग्रैंड फिनाले स्टार्ट होने वाला है। इससे पहले ट्विटर पर कंटेस्टेंट्स के नाम ट्रेंड करने लगे है।

    बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले के ठीक एक दिन पहले खबर आई कि शो के फाइनलिस्ट अभिषेक मल्हान की तबियत खराब है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। शो की अपडेट शेयर करने वाले फैन पेज बिग बॉस तक ने बीते दिन जानकारी दी थी कि अभिषेक मल्हान की हालत ठीक नहीं है और वो अस्पताल में भर्ती हैं।

    अस्पताल में भर्ती नहीं हुए अभिषेक

    वहीं, अब पेज ने कंटेस्टेंट की हेल्थ अपडेट शेयर की है। जानकारी के अनुसार, बुखार के कारण अभिषेक मल्हान को शरीर में दर्द और कमजोरी की परेशानी हो रही थी। अभिषेक को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया, लेकिन डॉक्टर्स के पास ले जाया गया, क्योंकि वो बहुत ज्यादा बीमार हो गए थे। डॉक्टर्स ने उन्हें अच्छा ट्रीटमेंट दिया और अब वो बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले में भी नजर आएंगे।

    कौन जीतेगा ट्रॉफी ?

    बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले बेहद जबरदस्त होने वाला है। शो में पांच खिलाड़ी अंत तक सफर तय कर पाए हैं। एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 के पांच फाइनलिस्ट हैं। इनमें से कोई एक इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करेगा।

    खबरें और भी

    खास होगी फिनाले की शाम

    बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले की बात करें तो ये शानदार होने वाला है। शो में पुराने कंटेस्टेंट्स भी शामिल होने वाले हैं, जो अपनी परफॉर्मेंस से समा बांधने वाले हैं। इनके अलावा पूजा भट्ट को सपोर्ट करने के लिए आलिया भट्ट के भी शामिल होने की खबरें है।

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    आयुष्मान खुराना- अनन्या पांडे होंगे शामिल

    सलमान खान, बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले को होस्ट करने वाले हैं। उनके साथ आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। 25 अगस्त को दोनों की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 आने वाली है, जिसके प्रमोशन के लिए आयुष्मान और अनन्या शो में शिरकत करेंगे।