Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2 से जल्दी एविक्ट होने पर आकांक्षा पुरी को लग रहा बुरा, सलमान खान के शो पर कही ये बात

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 08 Jul 2023 12:21 PM (GMT+05:30)

    Akanksha Puri On Bigg Boss OTT 2 एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से एविक्ट हो चुकी हैं। शो में उनकी जर्नी बहुत छोटी रही जिस बात का उन्हें ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Akanksha Puri feels sad for her eviction from Salman Khan Show. Photo-Instagram
    Bigg Boss OTT 2 Akanksha Puri feels sad for her eviction from Salman Khan Show. Photo-Instagram

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 2 में जल्दी एविक्ट होने पर आकांक्षा पुरी को लग रहा बुरा
    2. आकांक्षा पुरी ने बताया- बिग बॉस में खेलना चाहती थीं गेम
    3. आकांक्षा पुरी जद हदीद के साथ किस विवाद को लेकर रही थीं चर्चा में

     नई दिल्ली, जेएनएन। Akanksha Puri On Bigg Boss OTT 2: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' (Bigg Boss OTT 2) से आकांक्षा पुरी का पत्ता कट गया है। बीते हफ्ते उन्हें शो से एविक्ट कर दिया गया था। शो में उनका किस विवाद काफी चर्चा में रहा था। अब एक्ट्रेस को मुंबई में स्पॉट किया गया।

    आकांक्षा पुरी, सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो से निकलने के बाद शुक्रवार को मुंबई में स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बहुत ग्लैमरस लग रही थीं। एक्ट्रेस ने पैपराजी से बात करते हुए कहा कि वह जहां भी जाती हैं, उनकी चर्चा ही होती है।

    बिग बॉस से एविक्ट नहीं होना चाहती थीं आकांक्षा

    आकांक्षा पुरी को बिग बॉस से एविक्ट होकर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है। उन्होंने बताया कि वह बिग बॉस में और रहना चाहती थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आकांक्षा पुरी ने कहा,

    "बिग बॉस से तो अब बाहर आ गई हूं। यार एविक्ट हो गई हूं। मैं तो खेलना चाहती थी, लेकिन कोई बात नहीं। अभी मेरे पास सॉन्ग्स, फिर सीरीज रिलीज है। उसके बाद सुपरस्टार पवन सिंह के साथ भी मेरा एक और रोमांटिक सॉन्ग है। ऑन-स्क्रीन काफी रोमांस हो रहा है, ऑफ-स्क्रीन तो कुछ नहीं हो रहा है।"

    क्या था आकांक्षा पुरी का विवाद?

    'बिग बॉस ओटीटी 2' की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में आकांक्षा पुरी का भी नाम आता है। शो में उन्होंने एक टास्क के दौरान जद हदीद (Jad Hadid) को लिप-लॉक किया था, जिसकी वजह से खूब बवाल मचा था। सलमान खान ने आकांक्षा और जद को बहुत खरी-खोटी सुनाई थी। हालांकि, बिग बॉस से निकलने के बाद आकांक्षा ने कहा था कि उन्हें ऐसा करने में कोई शर्मिंदगी महसूस नहीं होती है, क्योंकि ये उन्होंने सिर्फ टास्क के लिए किया था।

    खबरें और भी

    यही नहीं, आकांक्षा ने बिग बॉस और सलमान खान पर भी गुस्सा निकाला था। सलमान खान के फटकार लगाए जाने पर एक्ट्रेस ने सवाल उठाया था कि अगर किस करना इतना ही गलत था तो इसका प्रोमो क्यों चलाया गया था? आकांक्षा पर गलत अफवाह फैलाने पर भी सल्लू मियां ने उन्हें फटकार लगाई थी। इस पर एक्ट्रेस ने बताया था कि जिस तरह से भाईजान ने उनसे बात की, उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा था।