Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी को गाली देने पर बुरी तरह ट्रोल हुए अविनाश सचदेव, लोगों को आई सलमान खान की याद

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 02:04 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss OTT 2 विवादित शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के वीकेंड का वार में अविनाश सचदेव कुछ ऐसा बोल गए जो उन्हें नहीं बोलना चाहिए था। उन्होंने मनीषा रानी को ...और पढ़ें

    Avinash Sachdev is trolled for abusing Manisha Rani. photo-Twitter
    Avinash Sachdev is trolled for abusing Manisha Rani. photo-Twitter

    HighLights

    1. बिग बॉस में अविनाश सचदेव ने मनीषा रानी को दी गाली
    2. मनीषा को अपशब्द कहने पर ट्रोल हुए अविनाश
    3. सलमान खान को मिस कर रहे लोग

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में 'छोटी बहू' फेम एक्टर अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) ने मनीषा रानी को अपशब्द कह दिया, जिसके बाद लोग उन पर भड़क गए।

    दरअसल, 15 जुलाई 2023 को वीकेंड का वार सलमान खान (Salman Khan) की जगह कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने होस्ट किया था। शो में एक टास्क हुआ, जिसमें उस कंटेस्टेंट को वड़ा पाव खिलाना था, जो प्रीमियर के दौरान किए गए अपने वादे से पलट गया। फलक नाज (Falaq Naaz) के बाद बारी अविनाश सचदेव की आई।

    अविनाश सचदेव ने मनीषा को दी गाली!

    पहले एल्विश यादव (Elvish Yadav) से पूछा गया कि क्या अविनाश 'हीरो नंबर वन' हैं। एल्विश ने अविनाश को 'हवा' बताया। दोनों के बीच बहस भी हो गई। फिर मनीषा से इस बारे में राय पूछा गया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने कहा कि उन्हें जहां बोलना चाहिए, वह वहां नहीं बोलते हैं।

    मनीषा की इस बात से अविनाश का पारा चढ़ जाता है। वह कहते हैं,

    "जब मनीषा जेल गई थी। मैंने कहा था कि मनीषा को जेल नहीं जाना चाहिए था। मैं गलत बोल रहा था। जाना ही चाहिए था...।"

    अविनाश से नाराज हुईं फलक

    इस स्टेटमेंट के बीच अविनाश ने मनीषा को अपशब्द कह दिया था। इस बात को अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ने नोटिस किया। उन्होंने अविनाश को टोका। वह उन्हें लैंग्वेज ठीक करने की सलाह देते हैं। फिर मनीषा ने कहा कि अभी वह नॉर्मल हैं तो ऐसा बोल रहे हैं, गुस्से में रहते तो पता नहीं क्या करते।

    खबरें और भी

    टास्क खत्म होने के बाद अविनाश सचदेव, मनीषा से माफी मांगते हैं। मनीषा उन्हें माफ कर देती हैं। अविनाश की ऐसी हरकत से फलक नाराज हो जाती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें अपनी जुबान पर लगाम लगाना चाहिए।

    अविनाश पर भड़के लोग

    अविनाश के इस स्टेटमेंट से सोशल मीडिया यूजर्स काफी नाराज हैं। एक यूजर ने कहा, 'अविनाश ने मनीषा को गाली दी। वाह लैंग्वेज देख। परेशान है बंदा।' एक ने कहा, 'अविनाश और फलक दोनों मनीषा के बारे में बहुत घटिया सोचते हैं। अच्छा हुआ कि अभिषेक ने स्टैंड लिया।' एक ने कहा कि मनीषा के लिए अविनाश का ये स्टेटमेंट सुन उनका खून खौल रहा है।

    एक और यूजर ने कहा, 'आज अगर सलमान होते तब ये बोलने की हिम्मत नहीं होती। वह सिर्फ ऊपर से खुद को सॉफिस्टिकेटेड दिखाता है। जो गाली नहीं देता वो कभी नहीं देता चाहे कुछ भी हो जाए, कैसी भी स्थिति हो।'