Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: अभिषेक मल्हान को मिल रहा मेकर्स का फुल सपोर्ट? बेबिका का फूटा गुस्सा, लगाए गंभीर आरोप

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 22 Jul 2023 12:20 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी 2 फेमस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो है जिसमें कंटेस्टेंट्स की अक्सर एक दूसरे से बनती बिगड़ती रहती है। इस बार के सीजन में पूज ...और पढ़ें

    File Photo of Bbebika and Abhishek Malhan
    File Photo of Bbebika and Abhishek Malhan

    HighLights

    1. 'बिग बॉस ओटीटी 2' में फिर हुआ झगड़ा
    2. बेबिका ध्रुवे और अभिषेक मल्हान के बीच नोंकझोंक
    3. पूजा भट्ट बनीं न्यू कैप्टन

    नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस ओटीटी 2' विवादों के कारण अक्सर चर्चा में बना रहता है। अक्सर कंटेस्टेंट्स की एक दूसरे से लड़ाई होती है। हाल के एपिसोड में भी ऐसा ही कुछ होते देखने को मिला। एक नया कैप्टेंसी टास्क पेश किया गया, जिसमें एल्विश यादव को तानाशाह बनाया गया, और टास्क के सफल होने पर कप्तानी उन्हें मिलनी थी। हालांकि, इसके बाद ही पूरा गेम पलट गया।

    फिर हुई अभिषेक और बेबिका में नोकझोंक

    हाल के एपिसोड में बेबिका ध्रुवे और अभिषेक मल्हान के बीच तीखी बहस होते देखी गई। बहस इस हद तक पहुंच हई कि बेबिका ने मेकर्स पर पक्षपात होने तक का आरोप लगा दिया। बेबिका और अभिषेक के बीच अक्सर अनबन होती रहती है। हाल के एपिसोड में देखा गया कि अभिषेक और बेबिका किचन में बात कर रहे थे, और एल्विश जानना चाहते थे कि मामला क्या है।

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    फूटा बेबिका का गुस्सा

    अभिषेक ने एल्विश को बताया कि यह एक शरारत थी, जबकि बेबिका ने उनसे कहा कि उन्हें बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। अभिषेक ने कहा कि वह उन पर चिल्लाए नहीं, और उन्हें चुप रहने के लिए कहा। इस पर बेबिका ने कहा, ''बिग बॉस हमेशा उनका सपोर्ट करते हैं, मेरे नाम के साथ छेड़छाड़ की जाती है, लेकिन उन्हें कुछ नहीं होता, मैं ही बदनाम होने वाली अकेली हूं, उसकी हर हरकत पर परदा डाला जाता है।''

    पूजा भट्ट बनीं नई कैप्टन

    बिग बॉस के हाल के एपिसोड में देखा गया कि पूजा भट्ट घर की नई कैप्टन बनी हैं। दरअसल, जिसका-जिसका नाम कैप्टन बनने की रेस में शामिल था, उन्हें परफॉर्म करना था। पांचों के नाम के एक-एक बॉक्स गार्डन एरिया में रखे गए। उन्हें बीबी साइन पर मिट्टी से डिजाइन बनाना था। टास्क यह था कि जिसके बॉक्स पर साइन विजिबल होगा और मिट्टी ज्यादा होगी, वो जीतेगा।

    जो-जो कैप्टन बनने की रेस में शामिल था, उन्हें परफॉर्म करना था। पाचों के नाम के एक-एक बॉक्स गार्डन एरिया में रखे गए। इस पर उन्हें BB साइन पर मिट्टी से डिजाइन बनाना था। जिसके बॉक्स पर साइन विजिबल होगा और मिट्टी ज्यादा होगी, वो इस कार्य को जीत जाएगा। इस टास्क में पूजा भट्ट ने जीत हासिल की।

    खबरें और भी