Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss Ott 2: जाद हदीद से पहले ये विदेशी भी बिग बॉस में मचा चुके हैं धमाल, किसी को मिली शोहरत, कोई हुआ गायब

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 23 Jun 2023 09:43 PM (IST)

    Bigg Boss Ott 2 बिग बॉस सीजन 2 ऑनएयर हो चुका है। शुरू से ही इस शो में कंटेस्टेंट के बीच झगड़े देखने को मिल रहे हैं। इस सीजन में विदेशी मॉडल और एक्टर जा ...और पढ़ें

    Bigg Boss Ott 2 Before Jad Hadid Sunny Leone to Pamela Anderson and Foreign Contestants Spiced Up/Instagram
    Bigg Boss Ott 2 Before Jad Hadid Sunny Leone to Pamela Anderson and Foreign Contestants Spiced Up/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss Ott 2: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 आते ही छा गया है। शुरू से ही कंटेस्टेंट के बीच खूब तकरार देखने को मिल रही है, तो वहीं घर भी दो हिस्सों में बंट चुका है। इस सीजन में विदेश से आए मॉडल जाद हदीद ने भी पार्टिसिपेट किया है।

    जाद ने अपने गुड लुक्स और सॉफ्ट नेचर से घर के साथ-साथ फैंस को भी अपना दीवाना बना दिया है। हालांकि, उन्हें भाषा समझने में थोड़ी दिक्कत होती है, लेकिन वह फिर भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं।

    वैसे आपको बता दें कि जाद हदीद के अलावा भी पिछले सीजंस में कई विदेशी स्टार्स पार्टिसिपेट कर चुके हैं। इनमें से कुछ को तो भरपूर शोहरत मिली, लेकिन कुछ विदेशी कंटेस्टेंट का नाम आपको शायद ही याद हो, तो चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट-

    अब्दु रोजिक (बिग बॉस 16)

    जाद हदीद से पहले उनके खास दोस्त अब्दु रोजिक भी बिग बॉस का हिस्सा बन चुके हैं। वह सलमान खान के शो के 16वें सीजन में नजर आए थे। तजाकिस्तान से आए अब्दु रोजिक ने फैंस का खूब दिल जीता था। जब वह बेघर हुए थे, तो सभी घरवाले खूब रोये थे। इस विवादित शो ने उनकी शोहरत में चार चांद लगा दिए।

    खबरें और भी

    सनी लियोनी (बिग बॉस 5)

    सनी लियोनी ने बिग बॉस सीजन 5 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। उन्होंने शो में अपने सॉफ्ट बिहेवियर और हॉट पोल डांस से ऑडियंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस शो के बाद उन्हें महेश भट्ट ने अपनी फिल्म 'जिस्म 2 ' में कास्ट किया था। सनी को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए अब 11 साल बीत चुके हैं और आज वह टॉप मोस्ट अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं।

    एलिना कजान (बिग बॉस 10)

    जर्मन-राशियन एक्ट्रेस एलिना कजन बिग बॉस सीजन 10 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आई थीं। उन्होंने शो में जैसन शाह, साहिल आनंद और प्रियंका जग्गा के साथ एंट्री ली थी। हालांकि, वह इस शो में ज्यादा लंबे समय तक टिकने और अपना इम्पेक्ट छोड़ने में असफल रहीं।

    नोरा फतेही (बिग बॉस-9)

    कनाडियन स्टार नोरा फतेही भी विदेशी हैं। उन्होंने बिग बॉस सीजन 9 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। शो में तीन हफ्ते रहने के बाद वह 12वें वीक में बाहर हो गई थीं। नोरा फतेही ने अपनी ब्यूटीफुल स्माइल लुक और अपनी बैली डांस से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। आज उनका बॉलीवुड में एक सफल करियर है।

    मंदना करीमी(बिग बॉस 9)

    नोरा फतेही के अलावा इरानियन मॉडल मंदना करीमी ने भी बिग बॉस सीजन 9 में हिस्सा लिया था। मंदना करीमी ने हिंदी प्रॉपर न आने के बावजूद अपनी बुलंद आवाज और स्ट्रांग गेम से फैंस के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी थी। वह इस सीजन की टॉप 3 फाइनलिस्ट में से एक थीं। मंदना की बॉलीवुड में शुरुआत काफी अच्छी रही, लेकिन अब वह ज्यादा फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं।

    हेजल कीच(बिग बॉस 7)

    युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच बिग बॉस सीजन 7 का हिस्सा बनी थीं। ब्रिटिश एक्ट्रेस और मॉडल हेजल कीच ने बिग बॉस सीजन 7 में हिस्सा लिया था, लेकिन वह पहले ही हफ्ते में शो से बाहर हो गई थीं। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद उन्हें सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में काम करने का मौका मिला।

    पामेला एंडरसन(बिग बॉस 4)

    बेवॉच में नजर आईं हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन भी बिग बॉस सीजन 4 का हिस्सा रह चुकी हैं। अपने पहले ही हफ्ते में उन्होंने घर में मौजूद सभी लोगों को तो अपना दीवाना बनाया ही था, लेकिन अपनी खूबसूरती और सॉफ्ट तरह से बातचीत के अंदाज से भी उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था। उन्होंने साड़ी पहनकर बिग बॉस के मंच पर एंट्री ली थी। 

    क्लाउडिया सिसला (बिग बॉस 3)

    क्लाउडिया सिसला बिग बॉस सीजन तीन में नजर आई थीं, उन्होंने पिंक साड़ी में शो में ग्रैंड एंट्री ली थी। उन्होंने बिग बॉस के घर में कई ऐसे पल दिए, जिसकी वजह से ऑडियंस के दिलों में उन्होंने अपनी जगह बना ली। क्लौडिया ने अपने पूल एक्ट से बिग बॉस सीजन 3 में आग लगा दी थी।

    जेड गुडी (बिग बॉस 2)

    बिग बॉस सीजन 2 में इंग्लिश टीवी पर्सनैलिटी जेडी गुडी ने हिस्सा लिया था। उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ रियलिटी शो बिग ब्रदर में हिस्सा लिया था।

    जब वह इंडिया इस विवादित शो का हिस्सा बनने आईं, तो शिल्पा शेट्टी ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया। इस शो में ही जेड गुड के कैंसर का खुलासा हुआ था, जिसने सभी कंटेस्टेंट की आंखें नम कर दी थी।