Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: पलक पुरस्वानी को कम वोट मिलने के बावजूद BB OTT में रहने का मिला एक और मौका, करना होगा टास्क

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Mon, 19 Jun 2023 08:19 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 शो में मनीषा रानी फुकरा इंसान आकांक्षा पुरी फलकनाज और साइरस ब्रोचा जैसे लोग भाग ले रहे हैं। यह 24/7 वूट पर उपलब्ध है और इसे 900 बजे रा ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2, Palak Purswani, Palak Purswani news
    Bigg Boss OTT 2, Palak Purswani, Palak Purswani news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का नया ट्रेलर जारी किया है। इसमें पलक पुरस्वानी शो से बाहर हो गई हैं। उन्हें बहुत ही कम वोट मिले हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें एक और अवसर मिलता है। इसके लिए उन्हें एक कठिन टास्क करना होगा। बिग बॉस ओटीटी 2 अब 17 जून से स्ट्रीम होना शुरू हुआ है।

    बिग बॉस के ओटीटी वर्जन को कौन होस्ट कर रहा हैं?

    इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। खास बात यह है कि पहली बार वह ओटीटी वर्जन को होस्ट कर रहे हैं। शो के पहले दिन ही पुनीत सुपरस्टार और प्रकाश कुमार शो से बेघर हो गए थे। उन्हें शो में आए कुछ घंटे ही हुए थे। अब सभी यह जानने के लिए उत्सुक है कि आगे क्या होगा। 

    क्या बेघर हो जाएंगी पलक पुरस्वानी?

    अब वूट इंस्टाग्राम पर सोमवार को एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें जानकारी पता चलती है कि पलक पुरस्वानी को कम वोट मिले हैं। इसके चलते, वह घर से बेघर हो जाएंगी लेकिन पलक को घर में रहने का एक और अवसर मिल सकता है। गौरतलब है कि पलक पुरस्वानी और आकांक्षा पुरी के बीच कॉम्पिटिशन होता है। इसमें 3 घंटे में पब्लिक को तय करना होता है कि कौन घर से बेघर होगा। दर्शकों के वोट के आधार पर यह निर्णय लिया जाता है कि पलक पुरस्वानी को कम वोट मिले हैं। इसके चलते, वह बाहर हो जाएंगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Voot (@voot)

    पलक पुरस्वानी को बिग बॉस ओटीटी 2 में रहने के लिए क्या करना होगा?

    इस बीच, उन्हें एक दूसरा अवसर मिलता नजर आ रहा है। बिग बॉस के घर में सभी प्रतियोगी बीबी करेंसी का उपयोग कर रहे हैं। पलक को घर में रहने के लिए 30 हजार बीबी करेंसी जमा करना होगा। नए टीजर में पलक सभी से इविक्शन से बचने के लिए पैसे मांगती नजर आ रही हैं। कई प्रतियोगी इसमें रणनीति बनाते नजर आ रहे हैं कि अगर उनसे पैसा मांगा जाएगा। तो वह क्या करेंगी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Voot (@voot)

    पलक पुरस्वानी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड अविनाश सचदेव भी क्या शो में भाग ले रहे हैं?

    बिग बॉस ओटीटी 2 में पलक पुरस्वानी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड अविनाश सचदेव भी भाग ले रहे हैं। दोनों का 2021 में रोका हो गया था। हालांकि, बाद में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था।