Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2 Nominations: बिग बॉस के घर में पहुंचा 'भूखा शेर', इन छह कंटेस्टेंट में से कोई एक बनेगा शिकार

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 18 Jul 2023 09:09 AM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 Nominations सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 17 जून 2023 से ऑनएयर हुआ था। इस शो को शुरू हुए चार हफ्ते बीत चुके हैं। अब ...और पढ़ें

    Bigg Boss Ott 2 Elimination Jiya Shankar to Jad Hadid and Elvish Yadav Aashika Bhatia These Six Contestant Nominated /Instagram
    Bigg Boss Ott 2 Elimination Jiya Shankar to Jad Hadid and Elvish Yadav Aashika Bhatia These Six Contestant Nominated /Instagram

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 2 के इस हफ्ते ये छह कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
    2. नॉमिनेशन टास्क में बिग बॉस लाए बड़ा ट्विस्ट
    3. बस फिनाले से दो हफ्ते दूर है सलमान खान का शो

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Nominations: बिग बॉस ओटीटी 2 अब धीरे-धीर अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। सलमान खान के इस शो को ऑनएयर हुए चार हफ्ते हो चुके हैं। अब तक पांच कंटेस्टेंट्स ने इस शो को अलविदा कहा है। हालांकि, अब भी 10 सेलिब्रिटी सदस्य इस घर में मौजूद हैं।

    हर हफ्ते की तरफ इस वीक भी सोमवार को घर में नॉमिनेशन टास्क खेला गया, जहां घरवाले एक-दूसरे के साथ दोस्ती भुलाकर एक-दूसरे की पीठ पर छुरा घोंपते हुए नजर आए। इस दौरान बिग बॉस ने सभी सदस्यों को एक ट्विस्ट भरा टास्क दिया, जिसके बाद घर के छह खिलाड़ी इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए।

    इस बार एक-दूसरे के हाथ में रही बिग बॉस कंटेस्टेंट की किस्मत

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे गेम और भी पेंचीदा होता जा रहा है। इस हफ्ते बिग बॉस ने टास्क में ट्विस्ट लाते हुए घर में सभी कंटेस्टेंट्स की किस्मत एक-दूसरे के हाथ में सौंप दी है। हाल ही में नॉमिनेशन टास्क में बिग बॉस ने एक्टिविटी एरिया में एक 'भूखे शेर' का सेटअप बनाया।

    हर घरवाले को अन्य कंटेस्टेंट के नाम का लॉकेट दिया, जिसमें उनकी तस्वीर लगी हुई थी। इस टास्क में टोटल छह राउंड होने थे, जिसमें घरवाले अपनी इच्छा से आगे आकर 'भूखे शेर' के मुंह में अन्य सदस्य के नाम का लॉकेट डालकर उसकी भूख मिटा सकते थे।

    खबरें और भी

    बिग बॉस के ये छह सदस्य इस वीक हुए नॉमिनेट

    बिग बॉस के घर में जिया शंकर और अभिषेक मल्हान के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही है। इसलिए जिया शंकर ने नॉमिनेशन टास्क में फुकरा इंसान को नॉमिनेट करने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि, अभिषेक जिया के खिलाफ प्लानिंग करते हुए नजर आए। उन्होंने खुद डायरेक्टली तो उन्हें नॉमिनेट नहीं किया, लेकिन जैद हदीद को भड़काकर उन्हें नॉमिनेशन में जरूर डलवा दिया।

    इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जो कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए उसमें आशिका भाटिया, अविनाश सचदेव, जैद हदीद, जिया शंकर, एल्विश यादव और फलक नाज शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फलक नाज को सबसे कम वोट्स मिल रहे हैं और ज्यादा चांस है कि वह इस हफ्ते घर से एलिमिनेट हो सकती हैं।