Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: घर में आते ही एल्विश यादव के पिता ने लगाई मनीषा की क्लास, कहा बेटे से दूर रहे, गरमाया माहौल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 02 Aug 2023 09:53 AM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 पिछले कई दिनों से एल्विश यादव की वजह से चर्चा में बना हुआ है। वहीं बिग बॉस में इस बार फैमिली वीक शुरू हुआ ज ...और पढ़ें

    Elvish Yadav Father and Manisha Rani from Bigg Boss OTT 2
    Elvish Yadav Father and Manisha Rani from Bigg Boss OTT 2

    HighLights

    1. 'बिग बॉस ओटीटी 2' में फैमिली वीक शुरू
    2. एल्विश यादव के पिता ने की थी एंट्री
    3. एल्विश के पिता ने लगाई मनीषा रानी की क्लास

    नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस ओटीटी 2' में फैमिली वीक शुरू हो चुका है। इस दौरान कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलने पहुंचे। सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके एल्विश यादव (Elvish Yadav) के पिता ने घर में एंट्री ली। हफ्तों भर बाद पिता को अपनी आंखों से सामने देख एल्विश इमोशनल हो गए। उन्होंने अपने पिता को गले लगाया और उनसे ढेर सारी बातें कीं। इसके साथ ही एल्विश के पापा ने आते ही माहौल बना दिया। उन्होंने मनीषा रानी (Manisha Rani) को उनके बेटे के करीब जाने पर फटकार लगाई।

    मनीषा की हुई खिंचाई

    जैसे ही एल्विश के पापा बिग बॉस हाउस पहुंचे उन्होंने सब से मिलने के बाद मनीषा रानी की खिंचाई शुरू कर दी। खिंचाई के साथ-साथ उन्होंने मनीषा की क्लास भी लगा दी। एल्विश के पिता ने मनीषा से कहा, ''रजाई है इसके पास और एक लड़की है। रजाई को बांधकर कंधे पर रखकर ऐसे घूम रही है। न उसको बिछा रही है, न उसको ओढ़ रही है। आप पूरी तरह कन्फ्यूज हैं। आप क्या चाह रही हैं, कुछ पता नहीं लग रहा आपका। अपना स्टैंड क्लियर करो।''

    'बाहर निकलो इस चारदीवारी से'

    वहीं, चुम्मे की बात पर कहा कि एल्विश ऐसी चीजों पर कंफर्टेबल नहीं है। तब मनीषा ने कहा कि हां उन्होंने देखा है कि एल्विश काफी शरीफ हैं। लेकिन मनीषा के इस जवाब से एल्विश के पिता संतुष्ट नहीं होते। वह कहते हैं, ''शरीफ तो नहीं कहूंगा मैं। लेकिन कुछ चीजें अच्छी नहीं लगतीं, तो नहीं लगतीं। फैमिली शो है ये। सारी जनता देख रही है। एक-दो बार मजाक हो जाता है, वो चल जाता है। बाहर निकलो इस चारदीवारी से, फिर मिलते हैं। गुड़गांव होके जाना ना आप।'' इतना सुनते ही मनीषा रानी का चेहरा उतर गया।

    मनीषा ने सुनाया एल्विश के पापा को गाना

    दिनभर में बेटे के साथ और बेटे के बारे में ढेर सारी बातें करने के बाद एल्विश के पिता जब घर से जा रहे थे, तो मनीषा रानी दूर खड़ी थीं। फिर एल्विश ने जब उन्हें बुलाया तो उनके पापा मनीषा से बोले- ''आना पड़ेगा, सिस्टम के नीचे आना पड़ेगा।''

    तब मनीषा ने भी मौके पर चौंका मार दिया। उन्होंने गाना गाया ''सुनो ससुरजी अब जिद छोड़ो, मान लो मेरी बात।'' इस पर एल्विश के पापा नहले पर दहला मारते हुए कहते हैं कि देख लो सनम बेवफा न गाना पड़े।

    खबरें और भी