Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BB OTT 2: 52 दिनों के बाद मां को देख फूट-फूटकर रोए अभिषेक मलहान, एल्विश यादव के भी निकले आंसू

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 31 Jul 2023 11:40 PM (IST)

    BB OTT 2 31 जुलाई यानी सोमवार से बिग बॉस के नए हफ्ते की शुरुआत हुई है। इस हफ्ते सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलने पहुंचेंगे। सोमवार से ये फैमिली व ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2, Abhishek Malhaan Photo Instagarm
    Bigg Boss OTT 2, Abhishek Malhaan Photo Instagarm

    HighLights

    1. बिग बॉस के घर में शुरू हुआ फैमिली वीक
    2. मनीषा रानी और अभिषेक मलहान के पेरेंट्स आए नजर
    3. एल्विश यादव को भी आई मम्मी की याद

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के फिनाले में कुछ ही दिन बाकी है। ये शो अब महज अब 12 से 13 दिन का ही बचा है। घर में 14 कंटेस्टेंट्स से अब 8 कंटेस्टेंट्स ही रह गए हैं। रविवार को आशिका भाटिया घर से बेघर हुई थी। सोमवार से शो का नया वीक शुरू हुआ यानी फैमिली वीक।

    बिग बॉस  ओटीटी का शुरू हुआ फैमिली वीक

    31 जुलाई यानी सोमवार से बिग बॉस के नए हफ्ते की शुरुआत हुई है। इस हफ्ते सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलने पहुंचेंगे। सोमवार से ये फैमिली वीक शुरू हुआ और सबसे पहले बिहार की मनीषा रानी के पिता उनसे मिलने आए।

    डेढ़ महीने बाद मनीषा रानी मिली अपने पापा से  

    'बिग बॉस ओटीटी 2' में मनीषा रानी के पापा उनसे मिलने पहुंचे। महीनों बाद पापा को देख मनीषा बेहद भावुक हो गईं और भागकर गले लगा लिया। लाइव फीड में मनीषा पापा से काफी बातें करती नजर आई। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर सभी से अपने पापा को मिलवाया।

    मां को देख फूट-फूटकर रोए अभिषेक मलहान

    मनीषा रानी के पिता के बाद शो में अभिषेक मलहान की मम्मी की एंट्री हुई। 52 दिनों के बाद मां को देख यूट्यूबर फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान सभी घरवालों इमोशनल नजर आए। अभिषेक की मम्मी को देख एल्विश यादव को भी अपनी मां की याद आने लगी और वह भी रोने लगे। बता दें बिग बॉस ने अभिषेक की मम्मी डिंपल को घर में नाइट स्टे करने का मौका दिया। 

    बिग बॉस का फिनाले कब होगा

    ओटीटी शो की बढ़ती पॉपुलैरिटी की वजह से बिग बॉस मेकर्स ने फैसला किया था। शो को 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया। अब यह शो 13 अगस्त को खत्म होगा। 

    खबरें और भी