Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: पहले वीक में इस कंटेस्टेंट को मिले सबसे ज्यादा वोट्स, रैंकिंग देख लगेगा 440 वोल्ट का झटका

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 26 Jun 2023 04:28 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 सलमान खान के बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में शुरुआत से ही घमासान मचा हुआ है। शुरुआत के पहले ही हफ्ते में दो कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार और पलक ...और पढ़ें

    Bigg Boss Ott 2 Fukra Insaan Aka Abhishek Malhan Jiya Shankar Manisha Rani Gets Highest Votes/Instagram
    Bigg Boss Ott 2 Fukra Insaan Aka Abhishek Malhan Jiya Shankar Manisha Rani Gets Highest Votes/Instagram

    HighLights

    1. पहले ही हफ्ते में ये कंटेस्टेंट रहा बिग बॉस में सबसे ऊपर
    2. सलमान खान के शो में इस कंटेस्टेंट को मिले सबसे ज्यादा वोट्स
    3. बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में शुरू से हो रहा है घमासान

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में जब कोई कंटेस्टेंट एंट्री लेता है, तो उसका पहला मकसद ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाना होता है। सलमान खान के विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी' सीजन 2 की शुरुआत बहुत ही शानदार हुई है।

    इस सीजन में टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के अलावा अलग-अलग फील्ड के लोग भी नजर आ रहे हैं। जहां अन्य सीजंस में कंटेस्टेंट की पहले हफ्ते में एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं, तो वहीं बिग बॉस सीजन 2 में पहले ही दिन से लड़ाई-झगड़े गुटबाजी देखने को मिली है।

    चलिए, आपको बताते हैं कि पहला हफ्ता बीतने के बाद किस कंटेस्टेंट ने ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है।

    फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान मार गया बाजी

    एक तरफ कंटेस्टेंट सलमान खान के विवादित शो शुरू होने के साथ ही अपना 100 परसेंट दे रहे हैं, तो वहीं ऑडियंस भी दिल खोलकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

    अब हाल ही में द खबरी पेज ने अपने ट्विटर हैंडल पर ऑडियंस वोट्स की एक लिस्ट शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें किसका गेम सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। इस रैंकिंग में सबसे ऊपर फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान हैं, जिनका गेम ऑडियंस को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है।

    खबरें और भी

    बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट ने दूसरे नंबर पर बनाई जगह

    रैंकिंग के मुताबिक दूसरे नंबर पर जिया शंकर हैं, जो पहले और दूसरे दोनों हफ्ते ही नॉमिनेट हुईं। हालांकि उनका गेम और अभिषेक के साथ उनकी नई दोस्ती को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

    इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मनीषा रानी, चौथे नंबर पर आकांक्षा पुरी, पांचवें नंबर पर पूजा भट्ट, छठे नंबर पर अविनाश सचदेव हैं। इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी का गेम भी फैंस को पसंद आ रहा है और उन्होंने सातवें नंबर पर अपनी जगह बनाई है।

    लड़कर भी फैंस के दिलों में नहीं बना पाई जगह

    ऑडियंस की फेवरेट लिस्ट में चार कंटेस्टेंट बॉटम 4 रहे। आठवें नंबर पर जाद हदीद, नौवें नंबर पर फलक नाज और 10वें नंबर पर साइरस ब्रोचा रहे। बीते वीक अगर किसी का गेम दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया तो वह थीं बेबिका।

    पहले ही हफ्ते में बेबिका अपने बर्ताव की वजह से कई घरवालों के निशाने पर आ गई थीं। सलमान खान का जहां उन्हें वीकेंड के वार में पूरा साथ मिला, तो वहीं सोशल मीडिया पर लोगों को उनका गेम बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्हें ऑडियंस वोट्स में सबसे नीचे की रैंकिंग दी गई।