यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT Top 3 Finalists: बिग बॉस को मिले टॉप 3, विनर की रेस से बाहर हुए ये दो धुरंधर, कौन बनेगा विनर?
Bigg Boss OTT Top 3 Finalists Season 2 रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एक कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट गया है। टॉप 5 में एल्विश यादव अभिषेक मल्हान मनी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Grand Finale : विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाला ओटीटी शो बन गया है। इसने सक्सेस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये। दो महीने बाद आज शो का ग्रैंड फिनाले है। टॉप 5 में एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट थे, जिनमें से दो बाहर हो चुके हैं।
विनर की रेस से बाहर हुईं पूजा भट्ट
जल्द ही 'बिग बॉस ओटीटी 2' का विनर अनाउंस किया जाएगा। इससे पहले विनर की रेस से एक कंटेस्टेंट बाहर हो गया है। जो कंटेस्टेंट शो से बाहर हुआ, वो पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) हैं। होस्ट सलमान खान ने कहा कि पूजा भट्ट की वजह से उनका काम काफी आसान हो गया, क्योंकि उन्होंने बाकी घरवालों को अच्छे से समझाया था।
View this post on Instagram
पूजा भट्ट ने अभिषेक मल्हान पर कसा तंज
बाहर निकलने के बाद पूजा भट्ट ने कहा कि वह चाहती हैं कि बेबीका धुर्वे शो जीतें। उन्होंने कहा कि एल्विश यादव अगर शो जीतेंगे तो भाईचारा में अभिषेक मल्हान को ट्रॉफी दे सकते हैं, क्योंकि उनका बड़ा दिल है, लेकिन 'फुकरा इंसान' ऐसा नहीं करेंगे।
View this post on Instagram
बिग बॉस ओटीटी 2 को मिले टॉप 3
पूजा भट्ट के बाद शो से दूसरी कंटेस्टेंट्स जो बाहर हुईं, वो हैं बेबीका धुर्वे। अब विनर की रेस में अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव और मनीषा रानी हैं। तीनों टॉप 3 की लिस्ट में शामिल हो गये हैं।
अभिषेक मल्हान ने जॉइन किया फिनाले
पूजा भट्ट के निकलने के बाद सलमान खान ने बताया कि डॉक्टर की सलाह के बाद अभिषेक मल्हान भी फिनाले को जॉइन करने के लिए तैयार हैं। मनीषा और एल्विश उन्हें लेने गये। ब्लैक-व्हाइट सूट में अभिषेक मल्हान काफी हैंडसम लग रहे थे।
खबरें और भी
पक्का हुआ विनर का नाम
कुछ ही देर में 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर का एलान कर दिया जाएगा। टॉप 3 में एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी हैं। टॉप 2 में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान को देखा जा रहा है। दोनों यूट्यूबर्स को बहुत सारे वोट मिले हैं। वोटिंग लाइन बंद हो गई है और विनर का नाम भी तय हो गया। ग्रैंड फिनाले के आखिर में सलमान खान विनर की अनाउंसमेंट करेंगे। फैंस विनर का नाम जानने के लिए बेताब हैं।