Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2 Grand Premiere: बिग बॉस ओटीटी 2 की 13वीं कंटेस्टेंट बनीं पूजा भट्ट, घरवालों के उड़े होश

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 18 Jun 2023 12:27 AM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 Grand Premiere सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 की शुरुआत हो गई है। शो में कुल 13 कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले है। ऐसे में शो को लेकर दर् ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Grand Premiere, Bigg Boss OTT 2 Photo Credit Instagram
    Bigg Boss OTT 2 Grand Premiere, Bigg Boss OTT 2 Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Grand Premiere: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बिग बॉस ओटीटी 2 ' (Bigg Boss OTT 2) की शुरुआत हो गई है। शो में कुल 13 कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले है। इस बार इस शो को सुपरस्टार सलमान खान करने वाले हैं। ऐसे में शो को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता दोगुनी हो गई है।

    इस शो में कुछ चीजें ऐसी होंगी, जो पहले आपने नहीं देखा है। इस बार दर्शकों के पास भी खास पावर्स होंगे और उनके पास कंटेस्टेंट्स के घर का राशन तक कंट्रोल करने का पावर होगा। बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' का लुत्फ आप आज रात 9 बजे से जीयो सिनेमा में मुफ्त में उठा सकते हैं।

    बिग बॉस ओटीटी 2' की 13वीं कंटेस्टेंट पूजा भट्ट 

     बिग बॉस ओटीटी 2 के 12 कंटेस्टेंट्स पुनीत कुमार 

    अविनाश सचदेव के बाद पलक पुरसवानी की हुई बिग बॉस ओटीटी 2 में एंट्री।

    पलक पुरसवानी को घर के अंदर एंट्री नहीं मिली है। उन्हें कुछ देर के लिए बाहर होल्ड पर रखा गया है। 

    टीवी एक्टर अविनाश सचदेव बिस बॉस ओटीटी 2 में पहुंचे।

    बेबिका धुर्वे 9वीं कंटेस्टेंट

    एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में एंट्री मारी है। एक्ट्रेस के अलावा बेबिका एस्ट्रोलॉजर और डेंटिस्ट भी हैं।

    आलिया सिद्दीकी पहुंची 'बिग बॉस ओटीटी 2' 

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी की एंट्री 'बिग बॉस ओटीटी 2' में हो चुकी है। आलिया 'बिग बॉस ओटीटी 2' की 8वीं कंटेस्टेंट बनी। आलिया सिद्दीकी की घर के अंदर एंट्री हो गई है। 

    खबरें और भी

    मनीषा के साथ जाद हदीद की हुई एंट्री

    बिहार की मनीषा रानी के साथ जाद हदीद की भी घर में एंट्री हो चुकी है। दोनों ने घरवालों की मदद से अपना बेड भी खरीद लिया है। जाद हदीद की रैंकिंग को पैनल जज ने 5वें नंबर पर रखा है। इसी के साथ जाद को 90 हजार बिग बॉस करेंसी मिली है। 

    मनीषा रानी ने की सलमान की बोलती बंद

    बिहारी की रहने वाली डांसर मनीषा रानी 'बिग बॉस ओटीटी 2' छठी कंटेस्टेंट बनी। स्टेज पर जाते ही सलमान खान की कर दी बोलती बंद। 

    पांचवे कंटेस्टेंट की हुई एंट्री

    मशहूर टीवी होस्ट, कॉमेडियन और थिएटर पर्सनैलिटी साइरस ब्रोचा बिग बॉस के घर में की एंट्री।

    चौथी कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी

    एक्ट्रेस ने 'बाहुबली' के गाने 'है रात में नशा तेरा' पर जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ मंच पर एंट्री की है। जनता की वोटिंग के मुताबिक आकांक्षा को तीसरी रैंकिंग मिली है, लेकिन पैनल ने उन्हें होल्ड पर रख दिया है। आकांक्षा ने अभी तक घर में एंट्री नहीं की है। 

    फलक नाज के बाद  जिया शंकर और अभिषेक मल्हान की एंट्री। 

    टीवी एक्ट्रेस फलक नाज की हुई एंट्री

    पैनेलिस्ट की कुर्सी पर बैठे ये सितारे

    पूजा, दीबांक, सनी लियोन, एमसी स्टैन और संदीप सिकंद पैनल की कुर्सी पर आए नजर। पैनेलिस्ट की कुर्सी पर बैठे जज सभी कंटेस्टेंट्स से जवाल-जवाब करते नजर आ रहे हैं। कंटेस्टेंट्स को जांच परख  के सभी जज मिलकर रैंक देते नजर आ रहे हैं। 

    सलमान खान ने दी शानदार परफॉर्मेंस

    सलमान खान ने दमदार परफोर्मंस के साथ मंच पर की एंट्री मारी। एक्टर स्टेज पर अपने गाने 'हैंगओवर' पर थिरकते नजर आए।

    ये सितारे आएंगे नजर

    इस सीजन में कई नाम-गिरामी चेहरे नजर आने वाला है। इस बार शो में जिया शंकर, फलक नाज, अविनाश सचदेव, पुनीत सुपरस्टार, साइरस ब्रोचा, अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), जद हदीद, बेबिका धुर्वे, मनीषा रानी, ​​ पलक पुरसवानी, आलिया सिद्दीकी नजर आने वाले है।