Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2 के हैंडसम हंक जैड हदीद ने की इस हसीना के इनरवियर की तारीफ, लोग बोले- अब यह कुछ ज्यादा हो गया

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Thu, 22 Jun 2023 01:20 PM (IST)

    Bigg Boss OTT Season 2 बिग बॉस ओटीटी 2 में कुछ कंटेस्टेंट्स की नजदीकियां चर्चा का विषय है। हाल ही में शो में दर्शक ये देखकर हैरान रह गए कि कैसे जैद ह ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2: handsome hunk Jade Hadid praised Akanksha Puri's underwear
    Bigg Boss OTT 2: handsome hunk Jade Hadid praised Akanksha Puri's underwear

    नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान की विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' धमाल मचा रहा है। सोशल मीडिया पर भी शो की खासी चर्चा चल रही है। जैड हदीदी शो में सेंटर ऑफ अटरेक्शन बने हुए हैं। घर में मनीषा रानी, जिया शंकर और आकांक्षा पुरी तीनों की ही जैड से काफी अच्छा बॉन्डिंग है। जैड इन तीनों के ही साथ अपनी चीजें शेयर कर रहे हैं।  खास तौर पर अकांक्षा के साथ वो कभी बर्तन धोते नजर आते हैं तो कभी टाइम स्पेंड करते। दर्शकों को इनकी होट केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।

    जैड के क्लोज रही हैं आकांक्षा

    हाल ही में लोग तब हैरान रह गए जब उन्होंने देखा कि जैड हदीद ने शो में आकांक्षा पुरी के अंडरवियर की तारीफ की। जैड ने जब तारीफ की तो आकांक्षा पुरी का इनरवियर बेड पर पड़ा हुआ था। वैसे यह पहली बार नहीं है जब किसी मेल कंटेस्टेंट ने हाउसमेट के अंडरवियर के बारे में बात की है। फैंस को याद है कि कैसे शालीन भनोट ने सौंदर्या शर्मा से कहा था कि उन्हें भी केल्विन क्लेन का ही अंडरवियर पसंद है।

    अब्दु की जर्नी से इम्प्रेस हैं जैड

    जैड हदीद दुबई के एक मॉडल और कंटेंट क्रिएटर हैं। वह तलाकशुदा है और उसकी एक छोटी बेटी है। वह लेबनान से हैं। इससे पहले इस हैंडसम मॉडल ने मीडिया को बताया कि वह शो में अपने अच्छे दोस्त और बिग बॉस 16 के प्रतियोगी अब्दु रोजिक की जर्नी से प्रेरित थे। आकांक्षा पुरी और जैड हदीद दो दिन से बॉन्डिंग कर रहे हैं।

    पूजा भट्ट ने बना ली है मंडली

    शुरुआत में उन्हें सिर्फ जिया शंकर के साथ ही देखा गया था। मनीषा रानी ने कबूल किया कि वह उससे प्यार करती है। घर को कुछ ग्रुप में डिवाइड किया गया है। फैंस पहले ही पूजा भट्ट एंड कंपनी को शो की नई मंडली करार दे चुके हैं। पिछली रात दर्शकों ने पलक पुरसवानी और पूजा भट्ट के बीच जबरदस्त ड्रामा देखा। पूजा भट्ट ने कहा कि वो इस शो में आकर काफी खुश हैं।

    खबरें और भी