यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 2: अभिषेक मल्हान पर लट्टू हुईं जिया शंकर, हाथ पर काटा दांत तो यूट्यूबर बोले- 'किस कर सकती हो'
Bigg Boss OTT 2 Contestant Jiya Shankar Flirts With Abhishek Mlahan बिग बॉस ओटीटी 2 में अब तक कई कंटेस्टेंट्स के बीच लव एंगल देखने को मिल चुका है। हाल ...और पढ़ें

HighLights
- अभिषेक मल्हान और जिया शंकर के बीत बढ़ी नजदीकियां
- फलक नाज ने किया रिएक्ट
- जिया ने अभिषेक से किया फ्लर्ट
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Contestant Jiya Shankar Flirts With Abhishek Mlahan: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 रोज कुछ नया देखने को मिल रहा है। कभी कंटेस्टेंट्स की आपस में बहसबाजी हो जाती है तो कभी कोई किसी पर लट्टू हो जाता है। ऐसा ही कुछ जिया शंकर और अभिषेक मल्हान के बीच देखने को मिल रहा है। जैद के बाद अब जिया घर में अभिषेक के साथ दोस्ती बढ़ा रही हैं।
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की शुरुआत में जिया शंकर और जैद हदीद के बीच नजदीकियां देखने को मिली थी। वहीं, अब पिशाचिनी एक्ट्रेस अभिषेक मल्हान के करीब होते नजर आ रही हैं। शो के हालिया एपिसोड में जिया, अभिषेक के साथ फ्लर्ट करते हुए भी नजर आईं।
जिया और अभिषेक की रोमांटिक बातें
बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में जिया शंकर ने अभिषेक मल्हान से पूछा कि क्या वो उनके साथ रहना चाहते है या नहीं। इस पर अभिषेक ने कहा कि वो इस सवाल का जवाब अगले दिन देंगे, लेकिन जिया ने तुरंत जवाब देने को कहा। दोनों की बाते सुनकर पास में बैठी फलक नाज ने रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि अगर अभिषेक, जिया के साथ रहने के लिए तैयार हो जाता है तो बाहर जो उसकी गर्लफ्रेंड है उसका क्या करेगा।

जिया ने दिखाए लव साइन
फलक नाज की बात का जवाब देते हुए जिया और अभिषेक दोनों ने कहा कि वे शो के बाद इसके बारे में सोचेंगे। दोनों की इस बात पर हंसी भी छूट गई। बाद में जिया ने अभिषेक को अपने शरीर पर नाखून के कुछ निशान दिखाए। अभिषेक ने रिएक्ट करते हुए कहा कि ये प्यार की निशानियां (लव साइन) है।
खबरें और भी

जिया ने अभिषेक को दिया लव बाइट
इसके बाद जिया ने अभिषेक का हाथ पर दांत काट लिया और कहा कि यह उनके प्यार की निशानी है। फिर अभिषेक ने जिया को चिढ़ाते हुए मजाक में कहा कि वह उन्हें काटने की बजाय सीधे किस कर सकती हैं।