यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Manisha Rani Struggle: करियर के लिए छोड़ा घर, वेट्रेस का कर चुकीं काम, जानें- बिहार की मनीषा कैसे बनीं स्टार
Manisha Rani Struggle बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की चर्चित कंटेस्टेंट मनीषा रानी आज सोशल मीडिया की जानी-मानी शख्सियत हैं। उनके हर वीडियोज मिनटों में इंटरनेट ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Manisha Rani Struggle: मनीषा रानी विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बाद मनीषा रानी को बिग बॉस का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट बताया जा रहा है। वह एल्विश और अभिषेक संग अपनी दोस्ती और पूजा भट्ट समेत बाकी घरवालों के साथ अपनी लड़ाई को लेकर छाई रहती हैं।
बीते वीकेंड का वार में मनीषा रानी को सलमान खान ने बहुत खरी-खोटी सुनाई थी। सलमान ने कहा था कि मनीषा घर में आग लगाती हैं। बेबीका के लिए अपशब्द बोलने वाले एल्विश को न चुप कराने के लिए भी मनीषा को फटकार लगाई गई थी। यही नहीं, जब एल्विश रो रहे थे और उस वक्त उन्हें चुप कराने गईं मनीषा को सलमान ने कहा था कि वह इरिटेट न करें।
मनीषा रानी को फैंस का मिल रहा भरपूर प्यार
सलमान खान के अलावा पूजा भट्ट समेत बाकी घरवालों ने भी मनीषा को टार्गेट किया। मनीषा कई बार रोईं। सोशल मीडिया पर लोग मनीषा को सपोर्ट कर रहे हैं। ट्विटर पर ट्रेंड कर रहीं मनीषा रानी को जो लोग नहीं जानते हैं, वे उनके बारे में जानने के लिए बेताब हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर मनीषा रानी कौन हैं।
मनीषा रानी के पैरेंट्स हो चुके हैं अलग
5 सितंबर 1997 को बिहार के मुंगेर में जन्मीं मनीषा रानी जब छोटी थीं, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। उनके पिता और बाकी भाई-बहन को छोड़ सिर्फ मनीषा ही हैं, जो अपनी मां के साथ जुड़ी हुई हैं। मनीषा की बचपन से ही डांस में दिलचस्पी थी। वह छुप-छुपकर डांस एकेडमी में डांस सीखा करती थीं। उनके घर का माहौल सख्त था, इसलिए वह किसी को ये बता नहीं सकती थीं कि उनका क्या सपना है।
खबरें और भी
घर छोड़कर भाग गई थीं मनीषा रानी
सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में मनीषा ने खुलासा किया था कि पिता उनके डांस के सपने के लिए राजी नहीं थे। इसलिए उन्हें मजबूरी में अपना घर छोड़कर भागना पड़ा था। वह अपने पिता के लिए चिट्ठी लिखकर घर से अपनी दोस्त के साथ भागकर कोलकाता चली गई थीं। कोलकाता में मनीषा रानी ने बहुत स्ट्रगल किया। वह वहां पैसों के लिए छोटे-मोटे काम करती थीं। यही नहीं, उन्होंने वेट्रेस तक का काम भी किया है।
आर्केस्ट्रा में मनीषा रानी कर चुकी हैं काम
एक बार मनीषा रानी ने बिग बॉस में बताया था कि वह बिहार में आर्केस्ट्रा में भी डांस कर चुकी हैं। दरअसल, मनीषा को रूम के किराये के लिए 10-15 दिन के लिए कोलकाता से बिहार जाकर आर्केस्ट्रा में काम करना पड़ा था, लेकिन वह इससे इतना तंग आ चुकी थीं कि उन्होंने तय समय से पहले ही वहां से निकलने का सोचा।
जब मनीषा ने आर्केस्ट्रा के ऑर्गनाइजर्स से पैसा मांगा और वहां से जाने के लिए कहा था, उन लोगों ने सोशल मीडिया स्टार को पहले रोका और फिर बिना पैसे के जाने की शर्त पर उन्हें वहां से आजाद किया। ये उनके लिए एक बुरा एक्सपीरियंस था।
टिकटॉक स्टार से बिग बॉस तक का सफर
मनीषा रानी ने लॉकडाउन के दौरान टिकटॉक पर वीडियोज बनाना शुरू किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया था। इसके बाद वह सोशल मीडिया स्टार बन गई थीं। इंटरनेट पर उनके मजेदार रील्स काफी पसंद किए जाते हैं। फनी वीडियोज की वजह से ही मनीषा को बतौर एंटरटेनर बिग बॉस के लिए चुना गया।