Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: सलमान के शो के इन कंटेस्टेंट को किया जा रहा है Google पर सर्च, एक का नाम सुन लगेगा तगड़ा झटका

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 14 Jul 2023 09:15 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 सलमान खान का शो भले ही कुछ हफ्ते तक बोरिंग चला हो लेकिन वाइल्ड कार्ड एंट्रीज एल्विश और आशिका के आते ही शो में मसाला आ गया है। अब हाल ...और पढ़ें

    Bigg Boss Ott 2 Manisha Rani to Abhishek Malhan and Pooja Bhatt These Are the Top Google Searches/Instagram
    Bigg Boss Ott 2 Manisha Rani to Abhishek Malhan and Pooja Bhatt These Are the Top Google Searches/Instagram

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी के इन कंटेस्टेंट को किया जा रहा है गूगल पर सर्च
    2. बिग बॉस ओटीटी 2 के इन टॉप फाइव कंटेस्टेंट ने बनाई फैंस के दिलों में जगह
    3. इस हफ्ते मनीषा रानी बनीं घर की नई कप्तान

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस टेलीविजन के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी लोकप्रिय हो चुका है। 17 जून से शुरू हुआ बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन अपनी इसी लोकप्रियता के चलते दो सप्ताह के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है।

    इतना ही नहीं हाल ही में हुई इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ने इसे और भी ज्यादा मजेदार बना दिया है। बीते दिनों शो में एल्विश यादव और आशिका भाटिया ने दमदार एंट्री करते हुए शो में नया ट्विस्ट ला दिया है। बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में लोगों को भरपूर ड्रामा, विवाद और कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

    इसी के साथ शो में नजर आ रहे कंटेस्टेंट्स भी लोगों के बीच लगातार लोकप्रिय होते जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बिग बॉस ओटीटी 2 के उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया है। तो चलिए जानते हैं कौन बना नंबर वन और कौन रह गया पीछे-

    मनीषा रानी

    पहले ही दिन से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी की लोकप्रिय कंटेस्टेंट हैं। वह घर की उन सदस्यों में से हैं, जिन्हें अभी तक सलमान खान से डांट नहीं पड़ी है।

    खबरें और भी

    उनके मजबूत राज और दमखम वाले रवैये को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि उनके एंटरटेनिंग अंदाज की वजह से फैंस स्क्रीन से बंधे हुए हैं फिलहाल कैप्टेन बन घर पर राज कर रहीं मनीषा रानी गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई है।

    बेबिका धुर्वे

    बिग बॉस ओटीटी की मशहूर कंटेस्टेंट बेबिका धुर्वे अपने विवादों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। घर के अन्य सदस्यों से उनका टकराव और रोज की बहसबाजी लोगों का जमकर एंटरटेनमेंट कर रहा हैं। अपनी इसी छवि की वजह से वह बिग बॉस ओटीटी की गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी में से एक बन गई हैं।

    अभिषेक मल्हान

    मशहूर यूट्यूबर अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान लगातार सलमान खान के शो के जरिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपनी मजबूत और मजेदार पर्सनैलिटी की वजह से वह दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

    बिग बॉस के घर में अभिषेक के गेम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, जिसकी वजह से वह जियो सिनेमा के इस शो के सबसे ज्यादा गूगल किए जाने वाले प्रतिभागियों में से एक बन गए हैं।

    पूजा भट्ट

    फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा भट्ट भी इस चर्चित रियलिटी शो में नजर आ रही हैं। वह अपनी मजबूत पर्सनैलिटी के दम पर शुरू से ही दर्शकों की पसंदीदा कंटेस्टेंट बनी हुई हैं।

    इसके अलावा अन्य सदस्यों के साथ अपनी झड़प और समझदारी भरे फैसलों की वजह से भी वह लोगों की खूब तारीफें लूट रहे हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें भी गूगल पर काफी ज्यादा सर्च कर रहे हैं।

    जैद हदीद

    हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस के घर में एक इंटरनेशनल कंटेस्टेंट नजर आ रहा है। लेबनानी मॉडल जैद हदीद पहले दिन से ही सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वह न सिर्फ लड़कियों के बीच काफी मशहूर हैं, बल्कि घर के अंदर और बाहर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है।

    बीते दिनों शो में अकांक्षा पुरी के साथ अपने लिप लॉक और बेबिका धुर्वे के साथ हुई लड़ाई की वजह से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अपनी इसी लोकप्रियता की वजह से उन्हें भी गूगल पर काफी सर्च किया जा रहा है।