Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: घर से बेघर किए जाने के लिए नॉमिनेट हुईं पूजा भट्ट, एलिमिनेशन से सेफ हुए अभिषेक मल्हान

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 11 Jul 2023 10:40 AM (GMT+05:30)

    Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी 2 दिन प्रतिदिन दिन इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है। शो का चौथा हफ्ता शुरू हो चुका है। घरवालों को एक दूसरे को नॉमिनेट करने के ...और पढ़ें

    File Photo of Pooja Bhatt, Salman Khan and Abhishek Malhan
    File Photo of Pooja Bhatt, Salman Khan and Abhishek Malhan

    HighLights

    1. 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नए अंदाज में हुआ नॉमिनेशन
    2. अभिषेक मल्हान हुए नॉमिनेशन में सेफ
    3. पूजा भट्ट को अभिषेक ने किया नॉमिनेट

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: ओटीटी प्लेटफॉर्म के फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' को दर्शकों का काफी साथ मिल रहा है। कुछ दिन पहले ही सलमान खान (Salman Khan) ने खुशखबरी शेयर दी कि शो को 400 करोड़ मिनट तक देखा गया है। इसलिए 'बिग बॉस ओटीटी 2' को दो हफ्तों से आगे बढ़ा दिया गया है। शो का चौथा हफ्ता शुरू हो चुका है, और इसी के साथ शुरू हो गया नॉमिनेशन टास्क भी।

    अनोखे अंदाज में नॉमिनेशन

    'बिग बॉस ओटीटी 2' में चार सदस्य पहले ही एलिमिनेट हो चुके हैं। साइरस भरूचा के इमरजेंसी एक्जिट लेने की खबरें सामने आई हैं। इस बीच बिग बॉस ने सदस्यों को एक दूसरे को नॉमिनेट करने का अनोखा टास्क दिया। यहां घर को जंक यार्ड में बदला गया। घरवालों को अपनी चहेती चीज को दांव पर लगानी थी, और किसी एक को नॉमिनेट करना था। अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट को नॉमिनेट किया। इस पूरी प्रक्रिया में पांच लोग नॉमिनेट हुए हैं। इसी के साथ अगले कैप्टन की जानकारी भी सामने आ गई है।

    नॉमिनेशन में बलिदान की गई ये चीजें

    जब नॉमिनेशन की बारी आई, तो घरवालों ने अपनी-अपनी कीमती चीजें बलिदानी के लिए रख दीं। इस दौरान उन्हें उस व्यक्ति का नाम लेना था, जिसे वह नॉमिनेट करना चाहते हैं। टास्क में अविनाश सचदेव के ब्रेसलेट की कुर्बानी दी गई। अभिषेक मल्हान ने उसे तोड़ा और पूजा भट्ट को बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया। पहले राउंड में बेबिका धुर्वे, दूसरे राउंड में मनीषा रानी, तीसरे राउंड में फलक नाज, चौथे राउंड में पूजा भट्ट और पांचे राउंड में अविनाशा सचदेव नॉमिनेट हुए।

    जिया बनीं कैप्टन

    'बिग बॉस' की अगली कैप्टन जिया शंकर होंगी। वह एलिमिनेशन गेम में सेफ हैं।

    खबरें और भी

    इसी के साथ अभिषेक मल्हान भी सुरक्षित हैं, क्योंकि ऑडियंस ने उन्हें नॉमिनेशन प्रक्रिया में सुरक्षित रखा है।