यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Palak Purswani ने जेड हदीद के खिलाफ खोला मोर्चा, की कार्रवाई की मांग, कहा- महिला के सामने पैंट उतारना अपमानजनक
Bigg Boss OTT 2 Palak Purswani Jad Hadid जेड हदीद की क्लिप को निर्माताओं ने सेंसर कर दिया था लेकिन शो के होस्ट सलमान खान ने शनिवार को वीकेंड का वार एप ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Palak Purswani Jad Hadid: पलक पुरस्वानी ने बिग बॉस ओटीटी 2 के प्रतियोगी जेड हदीद की हरकत पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पलक हाल ही में शो से बेघर हुई है। बिग बॉस ओटीटी 2 की एलिमिनेटेड प्रतियोगी पलक पुरस्वानी ने शो से जुड़े ताजा विवाद पर प्रतिक्रिया दी है।
जेड हदीद ने बेबिका धुर्वे के साथ क्या अश्लील हरकत की थी?
हाल ही के एक एपिसोड में, प्रतियोगी जेड हदीद ने घर की सदस्य बेबिका धुर्वे के साथ लड़ाई के दौरान अपनी पैंट उतारकर अश्लील हरकत की थी। इस वाकये से घर के अंदर और बाहर भी भारी हंगामा हुआ है। पलक ने अपना रोष ट्विटर पर व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है,
“बिग बॉस के घर में अभी जो हुआ है, वह बिल्कुल भी सराहनीय नहीं है। जेड हदीद के इस इस कृत्य की मैं निंदा करती हूं और अनुरोध करती हूं कि उनपर आवश्यक कार्रवाई की जाए।''
पलक पुरस्वानी ने जेड और आकांक्षा के किस पर क्या ट्वीट किया था?
पलक और जेड का घर में कभी कोई रिश्ता नहीं था और वह शो से बाहर होने वाली दूसरी कंटेस्टेंट थीं। पलक ने जेड और आकांक्षा पुरी के किस को लेकर भी ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था,
"मैं उलझन में हूं! मुझे नहीं पता क्या हो रहा है। मुझे याद है आकांक्षा पुरी ने मुझसे कहा था कि मैं उस तरह की इंसान हूं जो किसी के छूने पर असहज हो जाती हूं।"
पलक पुरस्वानी के फैंस ने ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा है, “आप शो की मजबूत प्रतियोगी थीं, आपको फालतू में बाहर कर दिया गया है।” एक अन्य ने कहा है,
खबरें और भी
“अरे क्या एक्शन लेंगे, बिग बॉस का दामाद वो। जो हर साल ऐसे नल्ले लेकर आता हैं। भारत में प्रतिभाशाली लोगों की कहां कमी है, दुनिया में भारतीयों का डंका बज रहा है, लेकिन बिग बॉस को विदेशी ही चाहिए।”
जेड हदीद और बेबिका धुर्वे की लड़ाई क्यों हुई थी?
गौरतलब है कि शुक्रवार की रात, एक लड़ाई के दौरान जेड और बेबिका के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। बेबिका ने जेड से दुनिया के सामने अपना असली रूप दिखाने के लिए कहा था। इसपर जेड ने पैंट उतारकर अपना प्राइवेट पार्ट दिखा दिया था।