Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: मुश्किल में फंस सकते हैं पुनीत सुपरस्टार, इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने दर्ज करवाई शिकायत

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 06 Jul 2023 03:12 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 पुनीत सुपरस्टार बिग बॉस के घर में भले ही ज्यादा समय तक न टिके हों लेकिन 1 दिन में ही उन्होंने सलमान खान के शो में ऐसी छाप छोड़ी की अब त ...और पढ़ें

    Bigg Boss Ott 2 Police Complaint Filed Against Puneet Superstar by Social Media Influencer Faizan Ansari/Instagram
    Bigg Boss Ott 2 Police Complaint Filed Against Puneet Superstar by Social Media Influencer Faizan Ansari/Instagram

    HighLights

    1. मुश्किलों में फंस सकते हैं पुनीत सुपरस्टार
    2. पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज
    3. बिग बॉस ओटीटी 2 के एक्स कंटेस्टेंट के बढ़ेंगी मुश्किलें?

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के पूर्व कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार का सफर सलमान खान के शो में भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन वह आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। पुनीत सुपरस्टार को उनके बर्ताव की वजह से बिग बॉस के मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

    बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला, जब शो के प्रीमियर के बाद 24 घंटे के अंदर ही किसी कंटेस्टेंट को बाहर कर दिया गया। अब हाल ही में पुनीत सुपरस्टार एक बार फिर से चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पुनीत कुमार उर्फ पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

    इस शख्स ने करवाई पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ शिकायत दर्ज

    एंटरटेनमेंट पोर्टल स्पॉटबॉय.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब फैजान से पुनीत सुपरस्टार के बिहेवियर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें घटिया इंसान बताया और साथ ही कहा कि उन्हें बात करने की तमीज नहीं है।

    इसके साथ ही फैजान ने कांफ्रेंस में ये भी कहा कि पुनीत बिग बॉस के उस घर में रहना डिजर्व नहीं करते थे, जहां अच्छे और पढ़े लिखे सेलिब्रिटीज रहते हैं। जैसे ही फैजान अंसारी का ये इंटरव्यू वायरल हुआ, वैसे ही उन्हें धमकी भरे मैसेज आने लगे।

    खबरें और भी

    सोशल मीडिया पर मिल रही थी जान से मारने की धमकी

    रिपोर्ट्स की मानें तो अंसारी ने अपने बयान में ये भी बताया कि उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जान से मारने की धमकी मिलने के साथ ही कई मेल भी आ रहे थे। अपनी जान के डर से, फैजान ने अपने वकील दोस्त से बातचीत कर पुनीत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने का निर्णय लिया। इतना ही नहीं फैजान ने जल्द से जल्द पुनीत को गिरफ्तार करने की मांग की।

    उन्होंने पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच में भी पुनीत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। उन्होंने अपने बयान में कहा, "मुझे हर तरह की धमकी मिल रही थी। अगर पुनीत बिग बॉस के घर में दोबारा वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर जाएंगे, तो पुलिस उन्हें दोबारा घसीटकर बाहर ले आएगी, क्योंकि अगर सेलिब्रिटीज के खिलाफ कोई शिकायत होती है, तो वह किसी भी शो का हिस्सा नहीं बन सकता है"। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by prakash kumar (@puneetsuper_starrrr)

    कौन हैं फैजान अंसारी

    आपको बता दें कि पुनीत सुपरस्टार की तरह ही फैजान अंसारी भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और वह अमेजन मिनी टीवी के रियलिटी शो 'डेट बाजी' में नजर आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। इसके अलावा फैजान सलमान खान की राखी सिस्टर श्वेता रोहिरा के साथ एक फैशन मैगजीन के लिए काम करते हैं।