Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: टोनी कक्कड़ ने मनीषा रानी के साथ किया डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 10:54 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss OTT 2 सिंगर टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) ने बिहार की कंटेस्टेंट मनीषा रानी (Manisha Rani) के साथ खूब डांस किया। बता दें मनीषा रानी के फेवरेट ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Tony Kakkar dance with Manisha Rani
    Bigg Boss OTT 2 Tony Kakkar dance with Manisha Rani

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' का आज ये आखिरी एपिसोड रहा। कल यानी 14 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले है। इतना ही नहीं Bigg Boss की 24x7 लाइव स्ट्रीम अब बंद हो गई है। आज के एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिला।

    घर में जाने माने सिंगर टोनी कक्कड़ और असीस कौर ने महफिल जमाई। सभी घर वालों ने दोनों सिंगर्स के गानों पर खूब डांस किया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

    टोनी कक्कड़ ने मनीषा रानी का शानदार डांस

    इस खास मौके पर सिंगर टोनी कक्कड़ ने बिहार की कंटेस्टेंट मनीषा रानी के साथ खूब डांस किया। बता दें, मनीषा रानी के फेवरेट टोनी कक्कड़ है। सबसे पहले तो घर में टोनी कक्कड़ का स्वागत हुआ था। उन्होंने अपना फेमस गाना 'गोरी तू बड़ा शरमाती है' गाया। साथ ही उन्होंने कई गाने गाए।

    टोनी ने डांस करने के लिए इनवाइट किया और वो खुद को रोक नहीं पाईं और स्टेज पर चढ़कर नाचने लगीं। लोगों को उनकी केमिस्ट्री इतनी पसंद आई कि अब सोशल मीडिया पर हैशटैग टोनिशा (#Tonisha) ट्रेंड करने लगा है। मनीषा ने कॉन्सर्ट में पूरी लाइमलाइट खींच ली।

    टोनी कक्कड़ ने मनीषा को दिया बड़ा ऑफर

    मनीषा अपने जोरदार मूव्स दिखाती नजर आईं। टोनी कक्कड़ ने मनीषा को एक बड़ा ऑफर भी दिया। उन्होंने उनसे कहा कि मनीषा के साथ वो म्यूजिक वीडियो करेंगे। स्टेज पर झूम रही मनीषा रानी से टोनी कक्कड़ ने कहा, "बिग बॉस के बाहर जब आप जाएंगी तो पहला म्यूजिक वीडियो आप जिसके लिए करेंगी, वो मेरे लिए होगा।" ये सुनकर मनीषा रानी खुशी से झूम जाती हैं।

    खबरें और भी

    अभिषेक और असीस कौर का डांस

    असीस के गाने पर मनीषा रानी और एल्विश यादव ने रोमांटिक डांस किया। इतना ही नहीं असीस ने अभिषेक को स्टेज पर बुलाया और उनके साथ पैर थिरकाए। अभिषेक ने शरमाते-शरमाते डांस किया।