Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2 का मजेदार ट्रेलर रिलीज, सलमान खान रफ्तार के रैप पर डांस कर कह रहे हैं- इस बार जनता है असली बॉस

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 08 Jun 2023 08:28 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss OTT 2 Trailer सलमान खान और रफ्तार को मजेदार अंदाज में डांस करते हुए देखा जा सकता है। सलमान खान कई बार कहते हैं इस बार इतनी लगेगी कि आपकी मदद ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Trailer, बिग बॉस ओटीटी 2 का ट्रेलर
    Bigg Boss OTT 2 Trailer, बिग बॉस ओटीटी 2 का ट्रेलर

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Trailer: बिग बॉस ओटीटी 2 का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसमें सलमान खान को रफ्तार के रैप पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि इसके साथ शो की खासियत भी बताई जा रही है। सलमान खान ने रैप के माध्यम से इस बात की भी जानकारी दी है कि इस बार का शो की असली बॉस जनता होगी। 

    बिग बॉस ओटीटी 2 के ट्रेलर में कौन नजर आ रहा है?

    बिग बॉस ओटीटी 2 का नया ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसमें सलमान खान और रफ्तार को डांस करते हुए देखा जा सकता है। इसमें जानकारी दी गई है कि बिग बॉस ओटीटी 2 इंटरएक्टिव होगा और इसके माध्यम से वह देश की जनता का मनोरंजन करेगा। इसमें इस बात की भी जानकारी दी गई है कि इस बार का शो 24/7 देखा जा सकता है। जबकि, इसकी मल्टीपल वीडियो भी स्ट्रीम होगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    बिग बॉस ओटीटी 2 कौन होस्ट कर रहा है?

    गौरतलब है कि पहली बार सलमान खान बिग बॉस ओटीटी होस्ट करते नजर आएंगे। इसमें मल्टी-कैमरा के माध्यम से घरवालों पर नजर रखी जाएगी। इसमें दर्शकों को पूरी छूट होगी कि वह अपने प्रभाव से खेल को प्रभावित करें। जिओ सिनेमा ने नया प्रोमो जारी किया है। उन्होंने इसे 'लगी-बची' नाम दिया है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    बिग बॉस ओटीटी 2 के ट्रेलर में कौन डांस करते हुए नजर आ रहा है?

    इस शो का अल्टीमेट कंट्रोल दर्शकों के हाथ में होगा। वह घर के सदस्यों से बातचीत भी कर पाएंगे। वहीं, वह घर के राशन और स्पॉट एलिमिनेशन पर भी डिसीजन मेकिंग में अहम भूमिका निभाएंगे। सलमान खान और रफ्तार को गाने पर साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। इसके पहले, सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी 2 होस्ट करने पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था,

    "भारत हमेशा नॉनस्टॉप एंटरटेनमेंट ढूंढता है और बिग बॉस ओटीटी 2 उसी से जुड़ा हुआ है। इस शो में बहुत कुछ देखने को मिलेगा। मुझे लगता है कि ऐसा शो अभी तक नहीं हुआ है।"

    बिग बॉस ओटीटी 2 का यह सीजन 17 जून से जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम होना शुरू होगा। फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित है। इस शो में कई प्रतियोगी भाग लेने वाले है।

    खबरें और भी