Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2 Eviction: इस हफ्ते होगा डबल एविक्शन, इन 2 कंटेस्टेंट्स का कट जाएगा पत्ता! नाम जानकर लगेगा झटका

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 22 Jul 2023 11:46 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 Evicted Contestants विवादित शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में पिछले हफ्ते कोई भी एविक्शन नहीं हुआ था। हालांकि इस हफ्ते दो एविक्शन होंगे और द ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 two contestants eviction from the show. Photo-Twitter
    Bigg Boss OTT 2 two contestants eviction from the show. Photo-Twitter

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 2 में होगा डबल एविक्शन
    2. इस हफ्ते बेघर होंगे ये दो कंटेस्टेंट्स
    3. सलमान खान ने वीकेंड का वार में लगाई घरवालों की क्लास

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Evicted Contestants: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान नदारद थे और उनकी जगह कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और भारती सिंह (Bharti Singh) ने शो को होस्ट किया था। उस वक्त कोई एलिमिनेशन भी नहीं हुआ था। हालांकि, इस हफ्ते डबल एविक्शन की खबर सामने आई है।

    इस हफ्ते 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं, जिनके नाम हैं- आशिका भाटिया, अविनाश सचदेव, जाद हदीद, जिया शंकर, एल्विश यादव और फलक नाज। खबर सामने आई है कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर में डबल एविक्शन होगा, जिसमें दो चर्चित कंटेस्टेंट्स की छुट्टी होगी।

    इस हफ्ते किन कंटेस्टेंट्स का होगा एविक्शन?

    बिग बॉस के फैन पेज के ट्वीट के मुताबिक, इस हफ्ते बिग बॉस के घर से फलक नाज (Falaq Naaz) और जाद हदीद (Jad Hadid) बाहर जाएंगे। कम वोट मिलने के चलते वे एविक्ट हो जाएंगे। खैर, रविवार का वार में ही ये पक्का पता चलेगा कि किन कंटेस्टेंट्स की छुट्टी होगी।

    सलमान खान ने इन कंटेस्टेंट्स को लगाई फटकार

    शनिवार का वार में सलमान खान के हत्थे दो कंटेस्टेंट्स चढ़े। पहले सलमान खान ने जिया शंकर को एल्विश को साबुन का पानी पिलाने पर क्लास लगाई। यहां तक कि उन्होंने जिया को मिर्च वाला पानी पीने के लिए भी कहा, लेकिन जैसे ही जिया पीने गईं तो उन्होंने रोक दिया।

    खबरें और भी

    जिया ने अपनी गलती मानी और वह बार-बार एल्विश से माफी मांग रही थीं, लेकिन मुस्कुराते हुए। इसकी वजह से सलमान का पारा फिर हाई हो गया था। हालांकि, बाद में जिया ने इमोशनल होकर एल्विश को सॉरी कहा और बात यहां खत्म हो गई।

    सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट के चेहरे से हटाया मुखौटा

    सलमान खान ने घरवालों को कंटेस्टेंट्स के चेहरे से मुखौटा हटाने का टास्क दिया। टास्क के बाद उन्होंने मनीषा रानी की क्लास लगाई। मनीषा को फेक लव क्रिएट करने के लिए सलमान ने जमकर सुनाया और कहा कि उनके पास मुखौटों की दुकान है।

    साथ ही आशिका भाटिया के साथ उनकी बातचीत का क्लिप भी घरवालों को दिखाया, जिसमें वह उन्हें अभिषेक मल्हान के साथ लव एंगल चलाने की सलाह दे रही थीं। इसके बाद सभी उन पर चढ़ गए। हालांकि, अभिषेक ने मनीषा को सपोर्ट किया।