विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2 में नजर आएंगे अब्दु रोजिक, इस दिन करेंगे एंट्री

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Thu, 29 Jun 2023 03:40 PM (IST)

Abdu Rozik In Bigg Boss OTT 2 अब्दु रोजिक बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आनेवाले है। अब उनका ...और पढ़ें

Abdu Rozik In Bigg Boss OTT 2
Abdu Rozik In Bigg Boss OTT 2

नई दिल्ली, जेएनएन। Abdu Rozik In Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस 16 में नजर आने वाले अब्दु रोजिक अब इसके डिजिटल वर्जन बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में भी नजर आएंगे। जिओ सिनेमा ने एक प्रोमो जारी किया है। इसके माध्यम से उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। बिग बॉस को लेकर फैंस में गजब का उत्साह है।

शो बिग बॉस ओटीटी 2 कहां फ्री में देख सकते है?

विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है। इसे लेकर दर्शकों में भी काफी रोष है और यह अपने शुरुआत से ही विवादों में आ गया है। शो से अब तक 3 लोग निकल चुके हैं। इनमें पुनीत सुपरस्टार, पलक पुरस्वानी और आलिया सिद्दीकी शामिल है।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में क्या अब्दु रोजिक की एंट्री होने वाली हैं?

अब बिग बॉस के घर में अब्दु रोजिक की एंट्री होने वाली हैं। वह घर में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के तौर पर जाएंगे। उन्होंने बिग बॉस 16 में भाग लिया था। घर का माहौल पहले से ही काफी गर्म है। अब्दु प्रोमो में कहते नजर आ रहे हैं, "बिग बॉस की जर्नी में मेरे साथ दुबारा जुड़िये।" 24 घंटे लाइव में होने वाला है एक छोटा धमाका। 30 जून को अब्दु रोजिक वापस आ रहा है।" इस पर अब्दु ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है,

"मैं बिग बॉस ओटीटी 2 में आ रहा हूं और सभी का मनोरंजन करने के लिए उत्साहित हूं। बीबी ओटीटी 2 सभी सही कारणों से ट्रेंड कर रहा है। मैं अपने पसंदीदा भाईजान से मिलने के लिए बेकरार हो रहा हूं। तो स्वागत नहीं करोगे हमारा?”

अब्दु रोजिक किस खेल में भाग लेकर मुंबई वापस आए हैं?

इसके पहले, अब्दु रोजिक खतरों के खिलाड़ी 13 में भाग लेकर मुंबई वापस आए हैं। यह शो साउथ अफ्रीका में हुआ था। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 13 की कई तस्वीरें शेयर की थी। उनकी दोस्ती शिव ठाकरे से भी हुई थी। मुंबई वापस आने पर उन्होंने मुंबई की बारिश की भी तस्वीरें शेयर की है। इस बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 और सलमान खान पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है।