Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka Vaar: शो में हुए दो एलिमिनेशन, घर से बेघर हुए अविनाश सचदेव और जद हदीद

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 06 Aug 2023 11:45 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka Vaar बिग बॉस के घर का आज आखिरी वीकेंड का वार हुआ। पिछले दिनों जद हदीद के घर से बेघर होने की काफी काफी चर्चा थी। रविवार को स ...और पढ़ें

    Bigg Boss Ott 2, Jad Hadid and Avinash Sachdev
    Bigg Boss Ott 2, Jad Hadid and Avinash Sachdev

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस ओटीटी 2' आज यानी 6 अगस्त को घर का आखिरी वीकेंड का वार हुआ। बीते एपिसोड में आपने देखा कि कैसे सलमान खान ने अभिषेक मल्हन को डांट लगाई। तो वहीं आज के एपिसोड में माहौल एकदम लाइट देखने को मिला। इस वीकेंड के वार में एक नहीं बल्कि दो एलिमिनेशन हुए। पहला सबको पता था, लेकिन दूसरा नाम आते ही सबके होश उड़ गए।

    शो में हुए दो एलिमिनेशन

    पिछले दिनों जद हदीद के घर से बेघर होने की काफी काफी चर्चा थी। रविवार को सलमान खान ने कहा कि आज घर से एक नहीं बल्कि दो लोग बेघर होने वाले हैं। सलमान खान ने पहले जद हदीद का नाम लिया और दूसरे नबंर पर अविनाश सचदेव का नाम लिया। वोटों की कमी के कारण अविनाश का भी नाम सामने आया।

    बिग बॉस के घर पहुंची नेहा कक्कड़

    अविनाश सचदेव और जद हदीद के घर से जाने के बाद जहां लोगों की आंखों नम हुई तो वहीं बिग बॉस ने घर में धमाल करने के लिए सिंगर नेहा कक्कड़ की एंट्री करवाई। नेहा ने घर में शादनाद अंदाज में एंट्री मारी। उन्होंने सभी घरवालों को एंटरटेन किया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने तीन फेवरेट कंटेस्टेंट का भी खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी का नाम लिया।

    14 अगस्त को होगा फिनाले

    'बीबी ओटीटी 2' ने बेहद ही रोमांचक मोड़ पर आ गया है। वीकेंड के वार में सलमान खान ने घोषणा की है कि 14 अगस्त यानी अगले सोमवार को ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इस बार फिनाले सोमवार को होगा। बिग बॉस में ऐसा कभी नहीं हुआ कि ग्रैंड फिनाले मंडे को हो लेकिन इस बार ऐसा ही हो रहा है।

    खबरें और भी