Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने दर्शकों से मांगी माफी, जैड-आकांक्षा के Liplock से हैं शर्मिंदा

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sun, 02 Jul 2023 08:33 AM (GMT+05:30)

    Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka Vaar बिग बॉस ओटीटी 2 में  एक टास्क के दौरान आकांक्षा पुरी और जैड हदीद को डेयर दिया गया कि उन्हें एक दूसरे को किस करना पड़ेग ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka Vaar Salman Khan apologizes to the audience
    Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka Vaar Salman Khan apologizes to the audience

    नई दिल्ली, जेएनएन।Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka Vaar: "वीकेंड का वार" एपिसोड शो के मोस्ट अवेटेड मोमेंट में से एक है। इस बार तो वैसे भी लोगों को धमाके की उम्मीद थी। जैसा कि सभी को डर था, इस हफ्ते की शुरुआत में बिग बॉस के प्रतियोगी जद हदीद और आकांक्षा पुरी के बीच हुए किस से सलमान खान बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए। उन्होंने घरवालों की जमकर क्लास लगाई और गुस्से में स्टेज भी छोड़ दिया।

    सलमान खान को आया गुस्सा

    याद दिला दें कि हाल ही में एक टास्क के दौरान आकांक्षा पुरी और जैड हदीद को डेयर दिया गया कि उन्हें एक दूसरे को किस करना पड़ेगा। दोनों इसके लिए तैयार भी हो गए और 30 सेकेंड तक एक दूसरे को फ्रेंच किस किया। हालांकि जब ये बिग बॉस ओटीटी शुरू हो रहा था तो सलमान खान ने कहा था कि वो इसे संस्कारी बनाएंगे और कोशिश करेंगे कि कंटेंट पारिवारिक हो।

    Liplock पर जैड-आकांक्षा की लगाई क्लास

    किस कांड के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया , लोग सलमान खान को ट्रोल करने लगे। अब भाईजान को गुस्सा आ गया और उन्होंने सबकी क्लास लगा दी है। उन्होंने साफ-साफ पूछा कि ये किस काम के लिए था या टास्क के लिए, क्योंकि संचालक ने साफ कह दिया था कि ये करने की कोई जरूरत नहीं थी फिर भी आपने किया। सलमान ने जैड को लताड़ भी लगाई जो उन्होंने किस के बाद बाकी के घरवालों से आकांक्षा को लेकर कही थी।

    भाईजान ने मांगी दर्शकों से माफी

    सलमान खान ने साफ शब्दों में कहा कि वो शो छोड़ रहे हैं इन सबके बाद। सलमान खान से दर्शकों से भी माफी मांगी और कहा कि इस बार जो हुआ है वो आगे से नहीं होगा। बता दें कि किस के बाद जैड सबसे घूम कर घूमकर बोल रहे थे कि आकांक्षा को किस करना नहीं आता। पूजा भट्ट ने इसके लिए जैड को लताड़ भी लगाई थी।  अब सलमान खान ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। 

    खबरें और भी

    इस हफ्ते बेघरवालों वाली हैं आकांक्षा पुरी, वो तीसरी गर्ल कंटेस्टेंट होंगी जो शो से बाहर हो रही है। पिछले हफ्ते ही आलिया को मिड वीक एविक्शन में बाहर किया गया था।