Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka War: जेड हदीद पर झल्लाए सलमान खान, शो में हदें पार करने पर लगाई क्लास, किया नॉमिनेट

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 03 Jul 2023 10:41 AM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka War सलमान खान को रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 विवादों में बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट जेड हदीद की हरकतों ने मेकर्स क ...और पढ़ें

    Salman Khan Show Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka War, Twitter
    Salman Khan Show Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka War, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka War: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का वीकेंड का वार चर्चा में बना हुआ है। कंटेस्टेंट्स की हरकतों पर होस्ट सलमान खान का ऐसा पारा चढ़ा कि उन्होंने शो ही छोड़ने की धमकी दे दीं।

    सलमान खान सबसे ज्यादा खफा जेड हदीद से नजर आए। बीते हफ्ते जेड ने ऑन कैमरा आकांक्षा पुरी संग लिपलॉक किया। हालांकि, दोनों ने ऐसा एक टास्क के दौरान किया। दोनों के इस कारनामे ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी।

    झल्लाए सलमान खान

    जेड हदीद ने लिपलॉक विवाद के बाद आकांक्षा को पूरे घरवालों के सामने बैड किसर बता दिया था और उनका मजाक उड़ाया। जिसे लेकर पूजा भट्ट संग उनकी बहस भी हो गई थी।  जेड हदीद यहीं पर नहीं रुके उन्होंने बेबीका धुर्वे संग झगड़े के दौरान हद ही पार कर दी। जेड ने बहसबाजी के बीच अपनी पैंट उतार दी और बेबीका से बेहद बुरा व्यवहार किया। सलमान खान को सबसे झुंझलाहट इस घटना को लेकर हुई।

    जेड को किया नॉमिनेट

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने जेड हदीद को खूब फटकार लगाई। एक्टर जेड की हरकतों पर इतना झल्ला गए कि उन्होंने सीधा एलिमिनेट कर दिया। अब जेड को अगले हफ्ते एलिमिनेशन राउंड से होकर गुजरना पड़ेगा। जैड की पैंट उतारने की हरकत पर भड़कते हुए सलमान खान ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा, "अबू धाबी में इसे आजमाएं, जीसीसी बेल्ट में इसे आजमाएं, सऊदी अरब में इसे आजमाएं।" हालांकि, जैड ने तुरंत माफी मांगते हुए कहा, "सर यह एक गलती थी। मैं इसे स्वीकार करता हूं।"

    खबरें और भी

    जेड ने कबूली गलती

    सलमान ने आगे कहा, "आपने कब कहा कि यह गलती थी? अभी?" जवाब देते हुए जैड ने कहा, "नहीं, नहीं, मैंने तुरंत अपनी गलती मानी थी, लेकिन वो (बेबिका) इस मूड में नहीं थीं कि मैं उनसे बात कर सकूं।" सलमान ने जद हदीद से ये भी कहा, "आपने जो किया उसमें बहुत से लोगों को कुछ भी गलत नहीं लग सकता है, लेकिन बहुत से लोगों को यह आपत्तिजनक लग सकता है। ये (भारत) बहुत रूढ़िवादी देश है. ...ये बहुत जल्दी माफ भी करने वाला देश है।"

    हद पार करने के लिए लगाई फटकार

    होस्ट ने आगे कहा, "हम सभी को इस देश के लोगों ने लाखों बार माफ किया है।' और आप? वो तुमसे प्यार करते थे। आप जैसे भी थे, भले ही वे आपकी भाषा नहीं समझते, लेकिन वे आपसे प्यार करते थे, वे अब्दु रोजिक से प्यार करते थे... जब तक ये दो घटनाएं नहीं हुई थी। लिपलॉक को छोड़ दे, ये तो हद ही पार करने वाला है।"