Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3 में दो पत्नियां लेकर पहुंचे Armaan Malik पर भड़कीं आजमा फल्लाह, मर्दों को चुभ सकती है उनकी बात

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 07:00 PM (IST)

    विवादित शो बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट अरमान मलिक अपने परिवार के कारण चर्चा बटोर रहे हैं। शो में यूट्यूबर दो पत्नियां लेकर पहुंचे हैं। इस पर अब तक क ...और पढ़ें

    अरमान मलिक को लेकर आमना फल्लाह ने दिया बयान, (X Image)
    अरमान मलिक को लेकर आमना फल्लाह ने दिया बयान, (X Image)

    HighLights

    1. आजमा फल्लाह ने किया अरमान को ट्रोल
    2. दो शादी को नॉर्मालाइज करने पर भड़कीं
    3. दो शादी पर आजमा ने मांगा बराबरी का हक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 हमेशा से ही अपने विवादित कंटेस्टेंट्स और ड्रामे के लिए चर्चा में रहा है। इस बार की चर्चा का विषय बने हैं अरमान मलिक, जो शो में अपनी दो पत्नियों के साथ एंट्री कर चुके हैं। उन्हें लेकर फैंस और दर्शकों के बीच कई तरह का रिएक्शन देखने को मिल रहा है। अब तक कई सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। इस लिस्ट में अब लॉक अप की कंटेस्टेंट रहीं आजमा फल्लाह का नाम भी जुड़ गया है।

    अजमा फल्लाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए अरमान मलिक की कड़ी आलोचना की। अज्मा ने कहा कि बिग बॉस जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर इस तरह की चीजें दिखाना बिल्कुल गलत है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। इसके साथ ही उन्होंने लड़कियों को बराबरी का हक देने की भी बात कही।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के अत्याचारों पर पर भड़कीं सना मकबूल, मेकर्स को लीगल एक्शन लेने की दे डाली धमकी

    अरमान पर भड़कीं आजमा फल्लाह

    अज्मा फल्लाह ने कहा कि बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट अरमान मलिक की दो शादियों को नॉर्मालाइज किया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। वीडियो में उन्होंने कहा, "गाइज आज मैं बात करने वाली हूं बिग बॉस ओटीटी 3 के बारे में। जिसमें है अरमान मलिक और उसकी है 2 बीवियां। कुछ-कुछ लोग इसे नॉर्मलाइज कर रहे हैं कि उनको प्रॉब्लम नहीं है तो आप लोगों को क्यों दिक्कत हो रही है। हमको भी कोई प्रॉब्लम नहीं है भाई। हमको भी परमिशन दो, दो पति बनाने की। हमको भी इजाजत दो पति बनाने की, हम इस चीज को नॉर्मलाइज करेंगे।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Azma Fallah (Asma) (@azma.fallah)

    आजमा ने मांगा बराबरी का हक

    आजमा ने आगे कहा, "अगर हमने 2 पति बनाया तो हम गलत। ये बंदा दो बीवियां लेकर आ गया है शो में, तो ये बड़ा अच्छा लग रहा है सबको। हमें भी ऐसा करने दिया जाए, क्योंकि इक्वालिटी होनी चाहिए। अगर आजकल के मर्द ये देखकर इंस्पायर हो रहे हैं कि एक बंदे की 2 बीवियां हैं और दोनों खुश है तो हम भी 2 पतियों के साथ खुश रह सकते हैं।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों का पहले से है इस कंटेस्टेंट से नाता, शो में कर रहे हैं ढोंग

    खबरें और भी