विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Armaan Malik और कृतिका से पहले Bigg Boss के घर में 'इंटीमेसी' इन कंटेस्टेंट्स के लिए बनी आफत

Published: Tue, 23 Jul 2024 07:19 PM (IST)

Youtuber अरमान मलिक (Armaan Malik) सिर्फ अपने गेम को लेकर ही नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा ...और पढ़ें

बिग बॉस के घर में इंटीमेट हुए ये कंटेस्टेंट्स/ फोटो- Instagram
बिग बॉस के घर में इंटीमेट हुए ये कंटेस्टेंट्स/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. कैमरे में कैप्चर हुए थे कंटेस्टेंट्स के निजी मोमेंट
  2. अरमान-कृतिका का इंटीमेट वीडियो था फेक
  3. इंटीमेसी को लेकर चर्चा में आ चुके हैं ये कंटेस्टेंट्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 अब धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ चला है। अनिल कपूर के शो में इस साल के जो सबसे चर्चित कंटेस्टेंट हैं वह अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक (Kritika Malik)हैं। अरमान-कृतिका जहां बिग बॉस के घर के अंदर गेम खेल रहे हैं, वहीं शो से एलिमिनेट हो चुकीं पायल मलिक लगातार दोनों के हर मूव को डिफेंड कर रही हैं।

बीते दिनों अरमान मलिक (Armaan Malik) और कृतिका का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों को बिग बॉस के घर में इंटीमेट होता हुआ देखा गया। सोशल मीडिया पर जब ये वीडियो वायरल हुआ, तो यूजर्स ने दोनों को लताड़ना शुरू कर दिया।

कुछ दिनों पहले पायल मलिक ने खुद बताया था कि उनका ये इंटीमेट वीडियो फेक है, क्योंकि जिस तरह से दोनों के सिर के ऊपर लैंप लगे दिख रहे हैं, वह बिग बॉस के घर में हैं ही नहीं। 

पायल के बाद जियो सिनेमा ने भी एक बयान जारी किया और दोनों के वीडियो को मॉफ्ड बताते हुए एक्शन लेने की बात कही है। अरमान-कृतिका की वीडियो की सच्चाई तो सामने आ गयी और लोगों को पता लग गया कि वह वीडियो फेक था, लेकिन पहले के कई सीजन में बिग बॉस के घर से कुछ कंटेस्टेंट्स के इंटीमेट होते हुए वीडियो वायरल हुए हैं।

कुछ ने तो ये देखा भी कि उनके सामने 150 कैमरे हैं, लेकिन उन्होंने नेशनल टीवी का भी लिहाज नहीं किया और अपनी सीमा लांघ दी। चलिए आपको बताते हैं कि वह कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स हैं, जो सब कुछ भूलकर बिग बॉस के घर में ही बेकाबू हो गए।

समर्थ जुरैल-ईशा मालवीय

ईशा मालवीय बिग बॉस सीजन 17 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक थीं। अभिषेक कुमार के साथ अपने अतीत को लेकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। इस सीजन में समर्थ जुरैल भी वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए। शुरुआत में ना-नुकुर करने वाली ईशा ने बाद में समर्थ जुरेल संग अपने रिश्ते को कबूल किया था।

यह भी पढ़ें: जब Salman Khan की धमकी से डर गए थे बिग बॉस, कंटेस्टेंट को दोबारा शो के मंच पर नहीं रखने दिया कदम

घर में दोनों के कुछ रोमांटिक मोमेंट भी देखने को मिले थे। एक एपिसोड में तो दोनों कंबल में किस करते हुए दिखाई दिए। दोनों के ये पर्सनल मोमेंट बिग बॉस के कैमरे में कैप्चर हो गए और वीडियो वायरल हो गया।

जाद हदीद-आकांक्षा पुरी

सलमान खान जैसे सितारे इस बात के खिलाफ आवाज बुलंद कर चुके हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी सेंसर बोर्ड की कैंची चलनी चाहिए। उनका मानना था कि सेंसर की रुकावट न होने की वजह से ओटीटी पर कोई सीमा नहीं है। ऐसा ही एक उदाहरण हमें उन्हीं के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में दिखा था।

जहां एक टास्क को पूरा करने के चक्कर में आकांक्षा पुरी और जाद हदीद ने सबके सामने एक-दूसरे को स्मूच कर दिया था, जिसकी वजह से उन्हें वीकेंड के वार में भाईजान ने भी काफी सुनाया था।

गौतम गुलाटी-डिआंड्रा सोरेस

गौतम गुलाटी ने बिग बॉस सीजन 8 में अपने गेम से हर किसी को प्रभावित किया था। उन्होंने लोनली वॉरियर की तरह इस गेम को न सिर्फ खेला, बल्कि जीता थी। सलमान खान के शो में वह एक और कारण की वजह से सुर्खियों में थे, वह था फैशन डिजाइनर डिआंड्रा सोरेस के साथ उनकी नजदीकियां। एक एपिसोड में डिआंड्रा गौतम गुलाटी को वॉशरूम के अन्दर ले गयी थी, जिसको लेकर घर में ही नहीं, सोशल मीडिया पर काफी खुसफुसाहट हुई थी।

पुनीश शर्मा-बंदगी कालरा

इस लिस्ट में एक और नाम पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा का भी है, जिनकी लव स्टोरी बिग बॉस सीजन 11 में शुरू हुई थी। दोनों ने एक लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया। दोनों को बिग बॉस के घर की लाइट्स बंद होने के बाद कई बार इंटीमेट होते हुए देखा गया। जब सलमान खान ने ये सब देखा तो उन्होंने दोनों को ये समझाया कि ये एक पारिवारिक शो है।

करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल

बिग बॉस सीजन 8 में सिर्फ गौतम गुलाटी ही अपने इंटीमेट वीडियो को लेकर चर्चा में नहीं आए थे, बल्कि उनकी सबसे बड़ी दुश्मन करिश्मा तन्ना भी आई थीं। उपेन पटेल और करिश्मा को बिग बॉस के घर में प्यार हुआ। इस दौरान दोनों को काफी बार इंटीमेट होते हुए भी देखा गया।

बिग बॉस ओटीटी 3 की बात करें तो इस सीजन में अब 16 में से एक 9 कंटेस्टेंट बाकी रह गए हैं। जिनमें से अरमान मलिक पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हैं, वहीं उनकी पत्नी कृतिका बहुत ही कम नॉमिनेशन में आई हैं।

यह भी पढ़ें: Armaan-Kritika के वायरल आपत्तिजनक वीडियो पर Bigg Boss मेकर्स ने किया रिएक्ट, सख्त कार्रवाई करने की कही बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।