Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3 की ट्रॉफी ले जाएगा ये मजबूत कंटेस्टेंट? जनता के दिलों का राजा बन छा गया ये सितारा

    Updated: Fri, 28 Jun 2024 02:29 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss OTT Season 3 में एक कंटेस्टेंट के घर से बाहर होने के बाद 15 घरवालों के बीच ट्रॉफी की जंग है। अपनी असली पर्सनैलिटी दिखाकर सभी कंटेस्टेंट्स दर ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 का किंग बना ये खिलाड़ी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बिग बॉस ओटीटी 3 का किंग बना ये खिलाड़ी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 3 को मिला पहला किंग
    2. राजा बन बिग बॉस के घर में छाया ये सितारा
    3. नॉमिनेशन लिस्ट में भी खिलाड़ी का नाम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस एक ऐसा शो है, जिसने कई सितारों की किस्मत चमकाई है। टीवी पर तो सभी बिग बॉस का लुत्फ उठाते हैं, लेकिन अब ओटीटी पर भी इसका जलवा दिख रहा है। ओटीटी के पहले सीजन की ट्रॉफी दिव्या अग्रवाल ले गई थीं। वहीं, दूसरे सीजन को पहला वाइल्ड कार्ड विनर मिला और एल्विश यादव के हाथ में ट्रॉफी गई।

    इन दिनों बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) चल रहा है, जिसे करण जौहर या सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर (Anil Kapoor) होस्ट कर रहे हैं। 21 जून को शुरू हुए शो को एक हफ्ता होने जा रहा है और पहले ही हफ्ते में एक कंटेस्टेंट ने जनता के दिलों को जीत लिया है। 

    बिग बॉस के घर में अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक, सना सुल्तान, सना मकबूल, मुनीशा खतवानी, रणवीर शौरी, शिवानी कुमारी, साई केतन राव, पौलमी दास, दीपक चौरसिया, चंद्रिका दीक्षित, नैजी, विशाल पांडे जैसे सितारे शामिल हुए हैं। इसके अलावा शो में बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के जिगरी यार लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) आये हैं। 

    यह भी पढ़ें- BB OTT 3: 'मुझे ड्राइवर कहा गया...', 'गली ब्वॉय' की वजह से रैपर Naezy को हुआ नुकसान, पर्सनल लाइफ पर पड़ा असर

    ये कंटेस्टेंट बना जनता किंग

    बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट्स जनता का दिल जीतने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं, लेकिन किसके हाथ में ट्रॉफी जाएगी ये तो वक्त ही बताएगा। मगर हां, इस हफ्ते किसने जनता का दिल जीता है, इसका रिजल्ट आ गया है। चार दिन पहले बिग बॉस ने 6 कंटेस्टेंट्स के बीच बॉस मीटर चलाया था, जिसमें कृतिका मलिक, विशाल पांडे, रणवीर शौरी, नैजी, लवकेश कटारिया, सना सुल्तान थे। अब इस बॉस मीटर का विनर कौन बना है, ये रिवील हो गया है। जियो सिनेमा के जारी पोस्ट में बताया गया कि इस हफ्ते बॉस मीटर का किंग लवकेश कटारिया बने हैं।

    खबरें और भी

    Lovekesh Kataria

    कौन हैं लवकेश कटारिया?

    एल्विश यादव के दोस्त लवकेश कटारिया एक फेमस यूट्यूबर हैं, जिन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश का सपोर्ट करने की वजह से पॉपुलैरिटी मिली थी। यूट्यूब पर भी वह उनके व्लॉग्स बहुत वायरल होते हैं। बिग बॉस में आने के बाद से ही लवकेश चर्चा बटोर रहे हैं। वह खुद के लिए स्टैंड ले रहे हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।  

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss में चलती है सोची-समझी साजिश, कंटेस्टेंट्स को मिलती है स्क्रिप्ट? आरोपों पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी