Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss Ott 3: सलमान खान के शो में लगेंगे 'वड़ा पाव' और 'चाय' का स्टॉल, एक साथ एंट्री लेगी वायरल मंडली

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 05:05 PM (IST)

    Salman Khan के विवादित शो बिग बॉस का एक सीजन खत्म होता नहीं कि उसके दूसरे सीजन की चर्चा शुरू हो जाती है। बिग बॉस 17 के बाद अब दबंग खान ओटीटी प्लेटफॉर् ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 में एक साथ एंट्री लेगी सोशल मीडिया की वायरल मंडली/ फोटो- Instagram
    बिग बॉस ओटीटी 3 में एक साथ एंट्री लेगी सोशल मीडिया की वायरल मंडली/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 3 में हिस्सा लेंगी दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल
    2. बिग बॉस ओटीटी में इतने वायरल इन्फ्लुएंसर लेंगे एंट्री
    3. जून में इस तारीख से शुरू होगा बिग बॉस ओटीटी 3

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस एक ऐसा विवादित रियलिटी शो है, जिसके नए सीजंस का इंतजार फैंस को बड़ी ही बेसब्री के साथ रहता है। बिग बॉस का सीजन 17 खत्म भी नहीं हुआ था कि सलमान खान के ओटीटी के तीसरे सीजन को लेकर चर्चा तेज हो गए थे।

    खबर आई थी कि सलमान खान सिक्योरिटी रीजन की वजह से शायद बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा न बन सके और उनकी जगह अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव उनकी गद्दी संभाले। हालांकि, अब ऐसा भी कहा जा रहा है कि सलमान खान शायद अपना फैसला बदल सकते हैं और बिग बॉस ओटीटी 3 में होस्टिंग की कमान संभाल सकते हैं।

    हालांकि, सलमान खान के लिए भी इस सीजन को संभालना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि इस सीजन में बतौर पार्टिसिपेट कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं, जिनसे मिलकर दबंग का भी माथा ठनक सकता है।

    बिग बॉस ओटीटी 3 में आएंगे सोशल मीडिया पर वायरल लोग

    जियो सिनेमा के विवादित शो बिग बॉस ओटीटी में अब तक हम टीवी स्टार्स से लेकर Youtuber तक को अपना शातिर दिमाग चलाते हुए देख चुके हैं, लेकिन इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 सिर्फ ट्विस्ट एंड टर्न से भरा हुआ नहीं होगा, बल्कि इस सीजन में कई ऐसे वायरल कंटेस्टेंट नजर आएंगे, जो आपका दिमाग घुमाकर रख देंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: जून में होगा बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रीमियर, शो देखने के लिए दर्शकों को देने होंगे पैसे?

    रियलिटी शो की हर अपडेट शेयर करने वाले एक पेज ने बिग बॉस ओटीटी 3 की जानकारी देते हुए बताया कि 'दिल्ली की वड़ा पाव वायरल गर्ल' चंद्रिका गेरा दीक्षित से लेकर फेमस 'डॉली चायवाला', 'गाली गलौच लेडी टू सेल हर हसबैंड' (मन्नत कुल्हारिया), राजा व्लॉग्स' जैसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकते हैं।

    कब से ऑनएयर होगा बिग बॉस ओटीटी 3

    बिग बॉस ओटीटी 3 में इनके अलावा रोहित खत्री, दिलजीत कौर, आर्यंशी शर्मा, तुषार सिलावट जैसे कई सितारों को सलमान खान के शो के लिए मेकर्स अप्रोच कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 जून में 4 या 5 तारीख से शुरू होगा और अगस्त तक चलेगा। इस शो में मनीषा रानी भी बतौर ,मेंटर नजर आ सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: सलमान खान की गद्दी संभालेंगे Elvish Yadav और अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी संभालेंगी ये जिम्मेदारी?