Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3 Elimination: शो से बाहर हुआ ये 'मासूम' कंटेस्टेंट, फूटा फैंस का गुस्सा, बोले- 'बहुत गलत हुआ'

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 08:45 AM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के घर में हुए हालिया एलिमिनेशन को लेकर काफी हलचल मची हुई है। दर्शकों ने मेकर्स के इस निर्णय पर हैरानी जताई और उन्हें बायस्ड करार ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 में हुआ दूसरा एविक्शन, (X Image)
    बिग बॉस ओटीटी 3 में हुआ दूसरा एविक्शन, (X Image)

    HighLights

    1. बिग बॉस में हुआ दूसरा एविक्शन
    2. फैंस को नहीं पचा एलिमिनेशन
    3. मेकर्स पर भड़के शो के दर्शक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का दूसरा एलिमिनेशन दर्शकों के लिए पचाना मुश्किल हो रहा है। यहां तक कि बाहर हुए कंटेस्टेंट को लेकर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मेकर्स पर बायस्ड होने का आरोप लगा दिया।

    बिग बॉस ओटीटी 3 से इस बार बाहर होने के लिए एलिमिनेशन की तलवार  7 कंटेस्टेंट्स पर लटकी थी। इनमें चंद्रिका दीक्षित, लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, पायल मलिक, दीपक चौरसिया, साई केतन राव, शिवानी कुमारी और सना सुल्तान का नाम शामिल था।

    कौन हुआ घर से बेघर

    बिग बॉस ओटीटी 3 ने रविवार को दूसरे एविक्शन की घोषणा की। जियो सिनेमा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडिल पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि इस बार घर से बेघर पायल मलिक हुई हैं। बिग बॉस OTT 3 के ताजा एपिसोड में पायल मलिक का ये एलिमिनेशन एक बड़ा धमाका साबित हुआ।

    यह भी पढ़ें- कौन हैं Lovekesh Kataria की गर्लफ्रेंड? खूबसूरती में बॉलीवुड हीरोइनों को देती हैं मात, चलाती हैं अपना बिजनेस

    पायल ने जीता फैंस का दिल

    पायल मलिक ने इस सीजन में अपनी शानदार परफॉरमेंस और मासूमियत के लिए दर्शकों के बीच जगह बनाई। बिग बॉस से उन्हें बाहर करने का निर्णय फैंस के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ है और उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर अनफेयर और बायस्ड करार दिया।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    पायल के सपोर्ट में आए फैंस

    पायल मलिक के निष्कासन के बाद फैंस ने अपने गुस्से और निराशा का इजहार जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम पेज पर किया, जहां पायल के एलिमिनेशन की जानकारी दी गई। फैंस ने कहा कि पायल शो में बहुत अच्छी परफॉर्म कर रही थीं और उनका निष्कासन पूरी तरह से अनुचित है। पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "बहुत गलत हुआ।" एक अन्य यूजर ने कहा, "पायल लाखों फैंस और सम्मान के साथ बाहर आई हैं।"

    ट्रोल हुए बिग बॉस मेकर्स

    पायल मलिक की तारीफ करते हुए एक यूजर ने कहा, "वो शो में रहना डिजर्व करती है, लेकिन दुनिया अच्छे लोगों के लिए नहीं हैं, ये फिर से यहां साबित हो गया है।" एक यूजर ने कहा, "ये सही नहीं हुआ। ये दीपक, मुनिषा, नैजी और सना सुल्तान वहां क्या कर रहे हैं। पूरी तरह से गलत और बायस्ड फैसला। कंटेस्टेंट्स को लेकर बिग बॉस के भेदभाव को कारण बायकॉट कर देना चाहिए।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: 'गांव की लड़कियां...', Shivani ने पौलमी दास को दिया धक्का, शो से चली जाएंगी एक्ट्रेस?