विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 3 Elimination: बिग बॉस ने घरवालों को दिया झटका, मिड वीक एविक्शन में इस कंटेस्टेंट को फेंका बाहर?

Published: Tue, 25 Jun 2024 05:51 PM (IST)

अनिल कपूर का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 शुरू हो चुका है। इसके साथ ही घर में ...और पढ़ें

मिड वीक एविक्शन ने उड़ाए घरवालों के होश, (X Image)
मिड वीक एविक्शन ने उड़ाए घरवालों के होश, (X Image)

HighLights

  1. शिवानी और नीरज थे नॉमिनेटेड
  2. बिग बॉस ने बंद की वोटिंग लाइन्स
  3. घरवालों ने लिया एविक्शन का फैसला

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में कंटेस्टेंट्स को झटके लगने का दौर शुरू हो गया है। प्रीमियर के एक हफ्ते के अंदर ही शो से एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है। हाल ही में घर वालों ने मिलकर दो कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया था, इनमे से एक को अब मिड वीक एविक्शन को बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर कर दिया गया है।

बिग बॉस ओटीटी 3 शुरुआत से काफी ट्विस्ट एंड टर्न लेकर आ रहा है। इस बार होस्टिंग की गद्दी भी सलमान खान नहीं, बल्कि अनिल कूपर संभाल रहे हैं।

अचानक हुआ मिड वीक एविक्शन

बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रीमियर 21 जून को हुआ। जहां अनिल कपूर ने शो के सभी कंटेस्टेंट्स के नामों से पर्दा उठाया। इनमें उत्तर प्रदेश की इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमार और हरियाणा के नीरज गोयत का नाम भी शामिल है, जिन्हें इस हफ्ते घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया गया था। बिग बॉस से जुड़ी खबरें शेयर करने वाले फैन पेज द रियल खबरी ने इनमें से एक एलिमिनेट की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें- दो पत्नियों को लेकर Armaan Malik से भिड़े दीपक चौरसिया, कहा- 'आप जैसे लोग मेरे ऑफिस के बाहर रोक दिए जाते हैं'

कौन हुआ घर से बेघर ?

शिवानी कुमारी और नीरज गोयत की नॉमिनेशन के बाद बिग बॉस ने वोटिंग लाइन्स खोल दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, वोटिंग आज 25 जून दोपहर 2 बजे तक की खुली थी। फिर भी उन्होंने घरवालों को एलिमिनेशन का फैसला लेने के लिए कहा। उन्होंने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाया और दोनों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को वोट करने के लिए कहा। अचानक घर में हुए इस मिड वीक एविक्शन में घरवालों ने शिवानी कुमार को बचाया, इसके साथ ही नीरज गोयत अब बिग बॉस से बाहर कर दिए गए हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।

नामी बॉक्सर हैं नीरज

हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले नीरज गोयत एक प्रो- बॉक्सर हैं और डब्ल्यूबीसी एशिया खिताब जीत चुके हैं। सोशल मीडिया पर नीरज गोयत मजबूत फैन फॉलोइंग रखते हैं। फैंस के साथ वो अपनी बॉक्सिंग की रील्स भी शेयर करते हैं। नीरज, बॉलीवुड स्टार्स को पर्सनल ट्रेनिंग भी देते हैं। उन्होंने फिल्म तूफान के लिए फरहान अख्तर को भी ट्रेन किया था।

यह भी पढ़ें- BB OTT 3: पहले ही हफ्ते बेघर होने के लिए घरवालों पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, कंटेस्टेंट्स ने जमकर निकाली भड़ास

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।