Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BB OTT 3 में इस बीवी संग बेड शेयर करेंगे Armaan Malik, करण कुंद्रा ने उड़ाया मजाक, कहा- 'कलेश प्रो मैक्स...'

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 02:47 PM (IST)

    कई कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट्स के साथ Bigg Boss OTT 3 का आगाज हो गया है। सबसे विवादित तिकड़ी अरमान मलिक (Armaan Malik) और उनकी दोनों पत्नियों पायल मल ...और पढ़ें

    अरमान मलिक की दो पत्नियों के साथ पहुंचने पर करण कुंद्रा ने उड़ाया मजाक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अरमान मलिक की दो पत्नियों के साथ पहुंचने पर करण कुंद्रा ने उड़ाया मजाक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. दोनों पत्नी के साथ बिग बॉस में गये अरमान मलिक
    2. अरमान मलिक ने दोनों बीवी संग बताई लव स्टोरी
    3. अरमान और उनकी पत्नियों समेत 16 हैं कंटेस्टेंट्स

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में जाने-माने यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) अपनी दोनों बीवियों पायल मलिक (Payal Malik) और कृतिका मलिक (Kritika Malik) के साथ पहुंचे हैं। शो में आते ही दोनों काफी लाइमलाइट बटोर रहे हैं।

    अरमान मलिक अक्सर अपनी दो शादियों के लिए लाइमलाइट में रहे हैं। यूट्यूब पर उनकी एक तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। प्यार के साथ-साथ वह दो शादी के चलते कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ चुके हैं। अब वह अपनी बीवियों के साथ तड़का लगाने बिग बॉस के घर में पहुंच गये हैं।

    करण कुंद्रा ने उड़ाया अरमान मलिक का मजाक 

    बिग बॉस के घर में अरमान मलिक को अपनी दो पत्नियों के साथ देख करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने उनका मजाक उड़ाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत करण कुंद्रा के खिलाखिलाने से होती है।

    यह भी पढ़ें- लव कटारिया को Bigg Boss OTT 3 में पहुंचने से पहले जिगरी यार Elvish Yadav से मिली ये सलाह, बोले- इसे छुट्टी...

    करण कुंद्रा कहते हैं, "बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड प्रीमियर चल रहा है और अरमान मलिक तिकड़ी लेकर बिग बॉस के घर में आ गये हैं। मतलब कि अरमान मलिक और उनकी दो बीवियां बिग बॉस ओटीटी के हाउस में। धन्य हो आप क्योंकि लोगों से यहां एक नहीं संभाली जा रही, आप दो-दो लेकर आओ और वो भी बिग बॉस में। कलेश प्रो मैक्स होने वाला है। थोड़े दिन रुक जाओ आप। यह क्रेजी होने वाला है।"

    खबरें और भी

    इस बीवी के साथ बेड शेयर करेंगे अरमान मलिक

    बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर में अनिल कपूर ने अरमान मलिक के साथ फन गेम खेला। उन्होंने पूछा कि वह बिग बॉस के घर में किसके साथ बेड शेयर करेंगे तो अभिनेता ने पहली पत्नी पायल का नाम लिया और उन्हें सबसे ज्यादा रोमांटिक बताया। वहीं, उन्होंने बताया कि वह कृतिका को शो जीतते हुए देखना चाहते हैं। ग्रैंड प्रीमियर में उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पायल से 6 दिन के अंदर प्यार हो गया था और कृतिका से 7 दिन के अंदर प्यार हुआ था। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: 'आज काम होता तो...' इंडस्ट्री में काम न मिलने पर छलका Ranvir Shorey का दर्द, फैंस हुए दुखी