Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3: घर में Adnaan Shaikh को देखते ही बौखलाए लव कटारिया, विशाल संग दोस्ती बिगाड़ देगी जमा-जमाया खेल!

    Updated: Mon, 15 Jul 2024 01:14 PM (IST)

    अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। पॉपुलर इंफ्लुएंसर अदनान शेख ने घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ...और पढ़ें

    अदनान शेख को देख उड़े लव कटारिया के होश, (X Image)
    अदनान शेख को देख उड़े लव कटारिया के होश, (X Image)

    HighLights

    1. बिग बॉस घर में पहुंचे अदनान शेख
    2. वाइल्ड कार्ड देख खुश हुए विशाल पांडे
    3. परेशान नजर आए लव कटारिया

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 को लगातार सोशल मीडिया पर अब तक का सबसे ठंडा सीजन बताया जा रहा है। ऐसे में मेकर्स भी शो का बज बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। अब हाल ही में घर में इस सीजन की पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री कराई गई। शो में पॉपुलर इंफ्लुएंसर अदनान शेख शामिल हुए हैं। अब घर के अंदर से उनका पहला वीडियो भी सामने आ गया है।

    बिग बॉस ओटीटी 3 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर अदनान शेख पिछले काफी वक्त से चर्चा बटोर रहे थे, जो सच साबित हुई। शो में उनके शामिल होने का सीधा कनेक्शन लव कटारिया से किया जा रहा था, क्योंकि इनमें पहले से दुश्मनी चलती आ रही है, जो अब शो में दिख रहा है।

    अदनान शेख उठाएंगे मुद्दा

    बिग बॉस ओटीटी 3 से अदनान शेख का नया प्रोमो सामने आया है। वीडियो में अदनान शेख की आने की खबर बाकी घरवालों को दी जाती है। विशाल पांडे के चेहरे पर खुशी आ जाती है। वहीं, लव कटारिया के होश उड़ जाते हैं। घर के अंदर जाने से पहले बिग बॉस, अदनान से कहते हैं कि आप यहां एक मकसद के साथ आए हैं। इस पर वो जवाब देते हैं कि कटारिया इस्तेमाल कर रहा है विशाल को। उसने थप्पड़ मारने की बात की, इसके बाद ही अरमान ने विशाल पर हाथ उठाया था।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: एलिमिनेट होते ही मेकर्स पर भड़कीं वड़ा पाव गर्ल, बताया घर के अंदर कैसे रचा जाता है खेल!

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    लव कटारिया के उड़े होश

    अदनान शेख जैसे ही बिग बॉस ओटीटी 3 में शामिल होते हैं, सभी घरवाले उनसे प्यार से मिलते हैं, लेकिन लव कटारिया एक अलग जोन में दिखाई देते हैं। अदनान शेख से सबसे पहले विशाल पांडे को गले लगाते हैं और इसके बाद बाकी घरवालों से बात कर रहे होते हैं। वहीं, लव कटारिया उनसे बार- बार कहते हैं कि जो बात बोली थी वो तो गलत थी। लव थोड़ा हड़बड़ाए हुए नजर आते हैं। वहीं, अदनान जवाब देते हुए कहते हैं- तुम गर्म हो गए मेरे घुसने के साथ ही। लव फिर कहते हैं- तुमने दो बोला था वो गलत था। इस पर अदनान पूछते हैं- क्या? प्रोमो में इतना ही दिखाया गया, लेकिन घर में ये देखना दिलचस्प होगा कि अदनान के आने से शो का तापमान कैसे बदलता है?

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: सामने आया Shivani Kumari का ब्वॉयफ्रेंड, इंफ्लुएंसर पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- इसके घरवाले... 

    खबरें और भी