Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3: लव कटारिया के आगे नहीं चला घरवालों का गेम, इस मुकबाले में सबसे आगे निकले एल्विश यादव के दोस्त

    Updated: Tue, 09 Jul 2024 05:19 PM (IST)

    बिग बॉस कंटेस्टेंट लव कटारिया लगातार चर्चा बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। ट्विटर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लव के न ...और पढ़ें

    बिग बॉस में लव कटारिया का जलवा, (X Image)
    बिग बॉस में लव कटारिया का जलवा, (X Image)

    HighLights

    1. लव कटारिया को मिला फैंस का सपोर्ट
    2. बिग बॉस में लव की मजबूत दावेदारी
    3. लव ने दी घरवालों को कड़ी टक्कर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस OTT 3 का सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसमें शामिल कंटेस्टेंट्स की पॉपुलैरिटी भी बढ़ती जा रही है। इस बार के सीजन में कई जाने-माने चेहरों ने हिस्सा लिया है। बिग बॉस ओटीटी 3 में नैजी, विशाल पांडे, साईं केतन राव, रणवीर शौरी, सना मकबूल, सना सुल्तान, शिवानी कुमारी, कृतिका मलिक, अरमान मलिक, दीपक चौरसिया और चंद्रिका दीक्षित ने हिस्सा लिया है, लेकिन इनमें से एक नाम सबसे ज्यादा चर्चित हो रहा है और वो है लव कटारिया का।

    लव कटारिया की लोकप्रियता का कारण

    लव कटारिया ने अपनी दमदार पर्सनालिटी और शानदार गेमप्लान के चलते दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। लव ने घर में अपनी मजबूत जगह बनाई है। घर में बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच भी वो कलेश करवाने से पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है, जिसकी सबूत बिग बॉस OTT 3 पॉपुलैरिटी मीटर है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: लव कटारिया और अरमान मलिक के बीच हुई तीखी बहसबाजी, इस मुद्दे की वजह से गर्माया घर का माहौल

    नैजी और विशाल ने दी तगड़ी टक्कर

    बिग बॉस OTT 3 के फैन पेज बिग बॉस तक ने सभी कंटेस्टेंट की पॉपुलैरिटी रिपोर्ट शेयर की है। इनमें सबसे आगे लव कटारिया चल रहे हैं। उनके अलावा नैजी और विशाल पांडे भी शो में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। नैजी की रैपिंग स्किल्स और विशाल पांडे की पर्सनालिटी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। दोनों ही कंटेस्टेंट्स अपने-अपने फैंस के बीच बेहद फेमस हैं और लव कटारिया को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

    कैसी है बाकी कंटेस्टेंट की रिपोर्ट ?

    रणवीर शौरी, सना मकबूल, सना सुल्तान, शिवानी कुमारी, कृतिका मलिक, अरमान मलिक, दीपक चौरसिया और चंद्रिका दीक्षित भी शो में अपनी पहचान बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इनमें से कुछ कंटेस्टेंट्स ने अपनी एक्टिंग स्किल्स से, तो कुछ ने अपनी स्मार्ट गेमप्लान से दर्शकों का ध्यान खींचा है। हालांकि, पॉपुलैरिटी के मामले में लव कटारिया फिलहाल सबसे आगे नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'Bigg Boss जो खुद इतना ज्ञान देते हैं...', Armaan Malik के थप्पड़ पर भड़के अभिनव शुक्ला ने लगाई मेकर्स की क्लास