Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3: लवकेश कटारिया ने बदला कंटेस्टेंट का गेम, नॉमिनेशन को लेकर मिली बिग बॉस से स्पेशल पावर?

    Updated: Thu, 04 Jul 2024 07:12 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 से तीन सदस्य अभी तक बाहर हो गए हैं और अब फिर कुछ कंटेस्टेंट के नॉमिनेट होने की बारी है। हालांकि इस बार बिग बॉस ने बाहर वाले बने लवकेश ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)
    बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 3 में फिर हुआ नॉमिनेशन
    2. सामने आया नॉमिनेशन का नया प्रोमो वीडियो
    3. लवकेश ने बदल दिया बाकी कंटेस्टेंट का गेम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में एक के बाद एक धमाके देखने को मिल रहे हैं। शो शुरू होने के तीन दिन बाद पहला एलिमिनेशन हुआ, जिसमें नीरज बाहर हुए। इसके बाद दो और एलिमिनेशन हुए, इसमें पायल मलिक और पौलोमी दास घर से बाहर हो गईं। अब इनके जाने के बाद बिग बॉस के घर में बचे बाकी कंटेस्टेंट के बीच नॉमिनेशन होना है।

    हाल ही में जियो सिनेमा ने बिग बॉस ओटीटी 3 के कई प्रोमो वीडियो शेयर किए हैं। इसमें नॉमिनेशन का वीडियो भी शामिल है, जिसमें 'बाहर वाले' बने कंटेस्टेंट लवकेश कटरिया ने कंटेस्टेंट को कितने लोगों को नॉमिनेशन करने का हक दिया है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 से बाहर होते ही फूटा Poulomi Das का गुस्सा, इस कंटेस्टेंट पर साधा निशाना

    सामने आया बिग बॉस का प्रोमो

    जियो सिनेमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले एक गुफा सी दिखाई देती है, जिसमें अंधेरा है और लालटेन जलती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद बिग बॉस की आवाज आती है, जो बोलते हैं कि ऐ जादुई गुफा दिखा अपना जादू। बाहर वाले ने कितने सदस्यों को नॉमिनेट करने का अधिकार दिया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    उंगली पर नचाएंगे लवकेश

    इसके बाद देखा जा सकता है कि लवकेश किसी से बात करते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि इनको ऐसे नचाउंगा उंगली पर। फिर रणवीर, सना मकबूल और सना सुल्तान, विशाल, अरमान अपने पॉइंट रखते हैं। बता दें कि इस बार 'बाहरवाले' लवकेश कटारिया बने हुए हैं।

    खबरें और भी

    रणवीर की हुई इन दो कंटेस्टेंट से लड़ाई

    वहीं, कुछ प्रोमो में देखने को मिला कि रणवीर शौरी इन दिनों घर वालों से उलझते हुए नजर आ रहे हैं। पहले एक मुहावरे को लेकर कृतिका के साथ उनकी बहस हुई, जिससे वह नाराज हो गईं। इसके बाद किचन में सफाई और अपने काम को लेकर वह सना से भिड़ते हुए नजर आए।

    यह भी पढ़ें: क्या Pooja Bhatt के साथ बड़े स्कैंडल में फंसे थे Ranvir Shorey? बिग बॉस में एक्टर ने सुनाई आपबीती