यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BB OTT 3: रणवीर शौरी ने एक्स वाइफ Konkona Sen Sharma संग तलाक पर दिया रिएक्शन, शिवानी के सवाल पर कही ये बात
बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार अभिनेता रणवीर शौरी भी कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे हैं। शो में वह अभी तक अच्छा गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही इस शो में ...और पढ़ें

HighLights
- रणवीर शौरी ने एक्स वाइफ को लेकर की बात
- तलाक की खबर सुनकर हैरान हो गई थीं शिवानी
- रणवीर ने पूछी शिवानी से हैरानी की वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी भी इस बार विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का हिस्सा बने हैं। शो में उनके फैंस को उनका अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। कुछ कंटेस्टेंट के साथ उनका अच्छा बॉन्ड देखने को मिल रहा है, तो वहीं विशाल और लवकेश के साथ उनकी बहस देखने को मिली।
शो में आने से पहले रणवीर ने बताया था कि उन्हें हर साल इस शो का ऑफर मिलता रहा है और साथ ही वह इसी साल क्यों आए हैं इसका भी जिक्र किया था। अब घर के अंदर वह बाकी कंटेस्टेंट के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक्स वाइफ कोंकणा सेन शर्मा को लेकर भी बात की।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: 'एल्विश के कहने पर मत करो...', Lovekesh Kataria ने फैंस से की ये डिमांड, वायरल हुआ वीडियो
तलाक को लेकर रणवीर ने कही ये बात
दरअसल, रणवीर शौरी घर में कंटेस्टेंट के साथ आराम से बैठे हुए थे, तभी कृतिका ने एक्टर से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किया। रणवीर ने उनसे बात करते हुए बताया कि उनकी शादी 2010 में हुई थी, अलग 2015 में हुए और फिर दोनों का तलाक 2020 में हुआ था।

Photo Credit: X/Bigg Boss Fan page
शिवानी ने दिया ऐसा रिएक्शन
रणवीर की बातें सुनकर वहां बैठीं शिवानी कुमारी ने चौंकाने वाला रिएक्शन दिया। उनका रिएक्शन देखने के बाद रणवीर ने शिवानी से सवाल किया कि क्या वह कोई कमेंट करना चाहती हैं। ऐसे में शिवानी उनसे उनके बच्चे को लेकर सवाल करती हैं, तो रणवीर कहते हैं कि उनका एक बेटा है, जो आधा समय उनके साथ और आधा समय कोंकणा के साथ बिताता है।
खबरें और भी
फिर शिवानी ने पूछा कि उन्होंने तलाक क्यों लिया। इसके जवाब में एक्टर ने कहा कि वो मैं मेरे कॉन्ट्रैक्ट में लिखा है। मैं बता नहीं सकता। मेरे शादी का कॉन्ट्रैक्ट, मेरे तलाक के कॉन्ट्रैक्ट में लिखा है।
इसके कुछ देर बाद रणवीर ने शिवानी से पूछा कि तलाक की चर्चा से वह इतनी हैरान क्यों हो गई थीं, तो इन्फ्लुएंसर्स ने बताया कि उन्हें इस बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी और इसलिए उन्हें यह थोड़ा हैरान करने वाला लगा। ऐसे में शौरी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इतना दुख तो जिसके साथ मैंने तलाक किया उसको नहीं हुआ होगा।