Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सना मकबूल का ब्वॉयफ्रेंड है बेहद अमीर, शो में जाने से पहले एक्ट्रेस ने श्रीकांत के साथ मनाया था बर्थडे का जश्न

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 01:57 PM (IST)

    सना मकबूल खान एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं जिन्होंने छोटे पर्दे से लेकर तेलुगु फिल्मों और तमिल फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री इन दिनों बिग बॉस ...और पढ़ें

    सना मकबूल का ब्वॉयफ्रेंड ( फोटो इंस्टाग्राम)
    सना मकबूल का ब्वॉयफ्रेंड ( फोटो इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. सना मकबूल पहुंची टॉप वाइफ में
    2. शो में ब्वॉयफ्रेंड को लेकर किया कई बार जिक्र
    3. खतरों के खिलाड़ी 11 में भी आई थीं नजर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दर्शकों का मोस्ट फेवरेट शो बिग बॉस ओटीटी 3 अब खत्म होने जा रहा है।  2 अगस्त को  ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है, जिसमें कृतिका मलिक, रणवीर शौरी,  रैपर नैजी, साई केतन और जानी-मानी एक्ट्रेस सना मकबूल शामिल है।

    सभी के चाहने वाले उनके लिए वोट कर रहे हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस सना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उनके ब्वॉयफ्रेंड शेयर किया है। जी हां, शो में सना ने कई बार कहा था कि वो किसी को बाहर डेट कर रही हैं। तो चलिए अब दिखाते हैं कि आखिर कौन है सना का ब्वॉयफ्रेंड।

    जानें किसे डेट कर रही है सना मकबूल

    इस प्यार को क्या नाम दूं की एक्ट्रेस सना मकबूल बिजनेसमैन श्रीकांत बुरेडी को डेट कर रही हैं। शो में जाने से पहले उन्होंने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था, जिसकी एक झलक श्रीकांत ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हुई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    यह भी पढ़ें-  Bigg Boss OTT 3 Finale: सना मकबूल से रणवीर-नेजी तक, जान लीजिए Voting लिस्ट में आपका पसंदीदा है कौन से नंबर पर

    View this post on Instagram

    A post shared by sbofficial (@srikanthbureddy)

    इस वीडियो में देख सकते हैं श्रीकांत अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस मौके पर  इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्स भी दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों रोमांटिक भी होते दिखाई दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    सना का एक्टिंग करियर

    बता दें, अभिनेत्री ने शो 'ईशान: सपनों को आवाज दे' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा 'कितनी मोहब्बत है' में भी काम किया, लेकिन असल पहचान उन्होंने इस प्यार को क्या नाम दूं से मिली।इसके अलावा सना 'खतरों के खिलाड़ी 11' में भी नजर आई थी।

    यह भी पढे़ं-  फिल्मों और संगीत की दुनिया में भी Sana Makbul ने दिखाया है जलवा, बीमारी के कारण काम से धोना पड़ा था हाथ