Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'डायन भी 7 घर छोड़कर वार करती है', Bigg Boss OTT 3 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरमान-कृतिका से पूछे गए तीखे सवाल

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 01:03 PM (GMT+05:30)

    बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले को आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में घर के अंदर का माहौल अभी गरमाया हुआ है। हाल ही में विशाल और शिवानी घर से बेघर हु ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)
    बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस के घर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस
    2. घर वालों से किए गए तीखे सवाल
    3. कृतिका-अरमान से पूछे शादी को लेकर सवाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 इस समय अपने अंतिम पड़ाव पर है। हाल ही में वीकेंड का वार के दौरान होस्ट अनिल कपूर ने यह साफ किया कि यह वीकेंड का वार का आखिरी हफ्ता है और अगले शुक्रवार को शो का फिनाले होने है। इस बार शो में डबल एविक्शन हुआ और दो कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गए। पहले शिवानी कुमारी का पत्ता कटा।

    फिर विशाल पांडे शो से बाहर हुए। अब घर में साई केतन राव, लवकेश कटारिया, रणवीर शौरी, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, सना मकबूल और नैजी बाकी हैं। ऐसे में इनके बीच काटें की टक्कर देखने को मिलेगी। हाल ही में बिग बॉस ने घर में मीडिया का स्वागत किया, जिन्होंने कंटेस्टेंट से तीखे सवाल किए।

    यह भी पढ़ें: इस कंटेस्टेंट ने टॉप 5 में मारी बाजी, Bigg Boss OTT 3 के पहले फाइनलिस्ट का नाम आया सामने!

    अरमान-कृतिका से पूछे तीखे सवाल

    जियो सिनेमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो शेयर किया है। इसमें अरमान और कृतिका से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सवाल किए गए। सबसे पहले अरमान से सवाल किए जाते हैं कि अरमान इस रिश्ते को हम क्या नाम दें। इसके बाद अरमान कहते हैं कि कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जिनके नाम नहीं होते।

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    फिर दूसरा शख्स सवाल करता है कि चीटिंग इज ए चॉइस। ऐसे में अरमान कहते हैं कि चॉइस होती, तो छोड़ देता न मैम। एक महिला कहती हैं कि नैतिकता का पाठ आप न ही पढ़ाए, तो अच्छा होगा। पायल के पति कहते हैं कि रखा तो दोनों को है न। फिर सवाल किया जाता है कि वह कोई सामान नहीं है। आप उनके साथ रहते हो वो कोई समान नहीं है।

    खबरें और भी

    कृतिका पर फूटा गुस्सा

    इसके बाद कृतिका से सवाल किए जाते हैं कि सबसे पहले तो पायल की मजबूरी का फायदा उठाया। इसके जवाब में कृतिका कहती हैं कि मैं मानती हूं कि मुझे प्यार हुआ और प्यार किसी को भी हो सकता है। ऐसे में अरमान की दूसरी वाइफ से कहा जाता है कि कृतिका डायन भी 7 घर छोड़ कर वार करती है।

    यह भी पढ़ें: जल्द खत्म होने वाला है रियलिटी शो Bigg Boss OTT 3, ग्रैंड फिनाले को लेकर Anil Kapoor ने दिया अपडेट