यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 3: वड़ा पाव गर्ल की बात सुनते ही फिर बेहोश हुईं Shivani Kumari
बिग बॉस के घर में हाउसमेट्स के बीच ड्रामा चालू है। घर में शिवानी कुमारी और चंद्रिका दीक्षित के बीच लड़ाई हो जाती है। इस बीच शिवानी कुमारी बेहोश हो जात ...और पढ़ें

HighLights
- चंद्रिका से गुस्सा हुई शिवानी कुमारी
- शिवानी की बेहोशी पर हाउसमेट्स ने उठाए सवाल
- पौलमी दास से भी हो चुका है शिवानी का झगड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस सीजन में बिग बॉस के घर के अंदर खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। शायद इसलिए भी इसे विवादित शो कहा जाता है। एक तरफ अरमान मलिक लगातार शो में अपनी पत्नियों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर शिवानी के नखरे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
शो के लेटेस्ट एपिसोड में शिवानी कुमारी की नॉमिनेशन टास्क के दौरान वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के साथ जबरदस्त बहस हो जाती है। इस दौरान शिवानी की आंखों में आंसू आ जाते हैं और वो बेहोश हो जाती हैं। उन्हें तुरंत अन्य कंटेस्टेंट मिलकर मेडिकल रूम में ले जाते हैं।
शिवानी हुईं बेहोश
बता दें कि इससे पहले भी पौलोमी दास के साथ एक टास्क के दौरान शिवानी कुमारी बेहोश हो गई थीं जब उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया था। दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को अपने फेवरेट हाउसमेंट का नाम लेने के लिए कहते हैं ताकि वो उन्हें नॉमिनेशन से बचा सकें। इस बीच चंद्रिका शिवानी का नाम नहीं लेते हैं जिससे वो काफी ज्यादा हर्ट हो जाती हैं। शिवानी रोते हुए चंद्रिका को फेक बताती हैं।
जब चंद्रिका उनके सामने ये एक्सेप्ट करती हैं तो शिवानी की आंखों में आंसू भर आते हैं और वो बेहोश हो जाती हैं।वहीं साईं केतन राव को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि डॉक्टर ने शिवानी को ऐसी क्या दवा दी कि शिवानी इतनी जल्दी ठीक हो गई?
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: 'गांव की लड़कियां...', Shivani ने पौलमी दास को दिया धक्का, शो से चली जाएंगी एक्ट्रेस?
View this post on Instagram
21 जून को बिग बॉस ओटीटी पर कंटेस्टेंट्स के तौर पर चंद्रिका दीक्षित, रणवीर शौरी, शिवानी कुमारी,सना मकबूल, विशाल पांडे, लवकेश कटारिया, दीपक चौरसिया, साईं केतन राव, मुनीषा खटवानी, सना मकबूल खान, अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक, नीरज गोयत, नेजी और पौलोमी दास ने एंट्री की थी।
इन कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार
हालांकि मिड वीक एविक्शन राउंड में सबसे पहले नीरज गोयत और फिर जून 3 को पायल मलिक को शो से अलविदा कहना पड़ा। बता दें कि इस हफ्ते 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं जिसमें शिवानी कुमारी, अरमान मलिक, लवकेश कटारिया, विशाल पांडे और दीपक चौरसिया का नाम है।