विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 3: सलमान के शो में होगी इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की एंट्री! पुनीत सुपरस्टार के साथ है तगड़ा कनेक्शन

Published: Sat, 09 Mar 2024 02:14 PM (GMT+05:30)

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन के साथ हाजिर होने के लिए तैयार है। इसके लिए कई ...और पढ़ें

बिग बॉस से सलमान खान. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बिग बॉस से सलमान खान. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू
  2. सलमान खान के शो के लिए सामने आया एक नाम
  3. विक्की जैन, शीजान खान का भी सामने आ चुका है नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss OTT 3: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का फैंस में क्रेज बढ़ चढ़कर बोलता है। हर बार के सीजन में कंटेस्टेंट्स के बीच कुछ न कुछ ऐसा होते देखने को मिलने को है, जो सोशल मीडिया पर लंबे समय तक चर्चा में बना रहता है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के धमाकेदार एपिसोड्स के बाद मेकर्स अब इस शो के तीसरे ओटीटी सीजन के साथ हाजिर होने वाले हैं। 

'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू

इस साल जनवरी में बिग बॉस का टेलीविजन शो (बिग बॉस 17) खत्म हुआ। इसके बाद ये चर्चा तेज हो गई कि अब मेकर्स ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू कर दी है। बिग बॉस ओटीटी 2 की तरह तीसरे सीजन में भी टेलीविजन स्टार्स के साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को तरजीह दी जाएगी। इसके लिए उन लोगों को अप्रोच किया गया है, जिनकी सोशल मीडिया पर लोगों के बीच अच्छी पकड़ है। 

बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए विक्की जैन (Vicky Jain) से लेकर शीजान खान तक का नाम सामने आ चुका है। इस बीच एक और नाम सामने आया है, जो इस शो के साथ ओटीटी पर डेब्यू कर सकते हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मोहम्मद शारिया को 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए अप्रोच किया गया है। 

कौन हैं मोहम्मद शारिया?

मोहम्मद शारिया सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ एक्टर भी हैं। उन्होंने 'वोदका डायरीज', 'निर्दोष', 'वीरे दी वेडिंग', 'द जोया फैक्टर' जैसी कुछ फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह कुछ म्यूजिक वीडियो का भी हिस्सा रह चुके हैं। मोहम्मद शारिया ने 'बदनाम कर दिया', 'तुम भी पछताओगे' और 'मुलाकातें' म्यूजिक वीडियो में काम किया है।

पुनीत सुपरस्टार के साथ बना चुके हैं वीडियो

मोहम्मद शारिया ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के चर्चित कंटेस्टेंट रहे पुनीत सुपरस्टार के साथ कुछ रील्स के लिए कोलैब किया है। इंस्टाग्राम पर उनके साथ में कुछ वीडियो इस बात का इशारा करता है कि दोनों अच्छे दोस्त हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Mohd Sharia (@shaariiaaaaofficial)

बचपन से रहा एक्टिंग का शौक

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले शारिया ने शुरू से एक्टर बनने का ख्वाब ही देखा था। 'माय नेम इज खान' फिल्म पर बनाया गया उनका रील पॉपुलर हुआ था, जिसमें उन्होंने मैसेज दिया था कि सारे मुस्लिम टेररिस्ट नहीं होते। इस वीडियो की पॉपुलैरिटी का बाद उन्हें पहला म्यूजिक एल्बम मिला।

यह भी पढ़ें: Shaitaan Worldwide Collection: दुनियाभर में 'शैतान' का धमाका, पहले ही दिन झोली में आए इतने करोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।