विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 3: 'जब रक्षक बन जाए भक्षक', आते ही वड़ा पाव गर्ल ने दिखाई दबंगई, अनिल कपूर भी हुए शॉक्ड

Published: Fri, 21 Jun 2024 07:16 PM (GMT+05:30)

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में कंटेस्टेंट्स की एंट्री होना शुरू हो गई है। प्रीमियर से अब तक कई वीडियो ...और पढ़ें

बिग बॉस के घर पहुंची चंद्रिका दीक्षित, (X Image)
बिग बॉस के घर पहुंची चंद्रिका दीक्षित, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में कंटेस्टेंट की एंट्री का दौर शुरू हो चुका है। अब तक कई सेलेब्स घर के अंदर एंट्री कर चुके हैं। इनमें वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का नाम भी शामिल है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी सामने आ गए है। अपनी एंट्री के साथ ही उन्होंने धमाका करना शुरू कर दिया है।

चंद्रिका दीक्षित, बिग बॉस ओटीटी 3 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। मेकर्स ने सबसे पहले उनके नाम की ही आधिकारिक घोषणा की थी।

बिग बॉस में पहुंची वड़ा पाव गर्ल 

बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स में शामिल जियो सिनेमा ने सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो शेयर किया है। जिसमें अनिल कपूर कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित का स्वागत करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने वड़ा पाव गर्ल की तारीफ भी की और उन्हें खूबसूरत कहा। इसके बाद उन्होंने चंद्रिका पर कई गंभीर इल्जाम भी लगाए।

यह भी पढ़ें-  Bigg Boss OTT 3 में तापमान बढ़ाने पहुंची टीवी की ये हॉट एक्ट्रेस, इस 'इमली' एक्टर की एंट्री भी हुई कन्फर्म

चंद्रिका का दबंग अंदाज

दरअसल, अनिल कपूर ने वड़ा पाव गर्ल के साथ सवाल जवाब का एक गेम खेला। जिसमें होस्ट के सवालों का जवाब देते हुए चंद्रिका को हथौड़े से सामने टंगे बॉक्स को तोड़ना था। अनिल कपूर ने उनसे वो सवाल पूछे, जिन्हें लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर थी। आखिरी सवाल पर चंद्रिका ने विवादित बयान देते हुए कहा- जब रक्षक ही बन जाए भक्षक। इसके साथ ही उन्होंने बॉक्स पर जोरदार हथौड़ा मरा। उनका गुस्सा देखकर अनिल कपूर भी शॉक्ड नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

कौन- कौन होगा शामिल ?

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में लगभग 16 कंटेस्टेंट्स के शामिल होने की खबर आ रही हैं। अब तक कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं और कुछ के नाम सामने आना बाकी है। फैन पेज बिग बॉस तक की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस ओटीटी 3 में रैपर नैजी, साई केतन राव, लव कटारिया, सना मकबूल, सना सुल्तान, विशाल पांडे, मुनीषा खटवानी, शिवानी कुमारी, दीपक चौरसिया, पौलोमी दास, नीरज गोयत, अरमान मालिक और 2 पत्नियां, पायल मलिक और कृतिका मलिक नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: बिहार के बाद उत्तर प्रदेश की बवाल इन्फ्लुएंसर उड़ाएगी गर्दा, ये टैरो कार्ड रीडर भी होगी शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।