Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BB OTT 3: विशाल पांडे का एक और वीडियो हुआ वायरल, Armaan Malik को लेकर लवकेश से बोली थी ये बात

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 07:24 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 में इस समय दो कंटेस्टेंट चर्चा का विषय बने हुए हैं। पहले अरमान मलिक और दूसरे उनकी वाइफ कृतिका मलिक पर कमेंट करने वाले विशाल पांडे। दोन ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)
    बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. विशाल पांडे ने किया था कृतिका पर कमेंट
    2. पायल ने लगाई थी विशाल की क्लास
    3. सामने आया विशाल का एक और वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 में इस समय घमासान मचा हुआ है। कंटेस्टेंट घर के अंदर हाथापाई पर उतर आए हैं। यहां तक कि अरमान मलिक ने तो विशाल पांडे को थप्पड़ तक जड़ दिया है। दरअसल, विशाल ने अरमान की दूसरी पत्नी और कंटेस्टेंट कृतिका मलिक को लेकर कमेंट किया था। उनके इस कमेंट की पोल पायल ने वीकेंड का वार में आकर खोली थी।

    इसके बाद अरमान गुस्से में इतना तिलमिला गए कि उन्होंने विशाल पर हाथ तक उठा दिया। अब सोशल मीडिया पर विशाल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो में भी वह कृतिका-अरमान को लेकर लवकेश से बात करते नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Anjali Arora ने विशाल को थप्पड़ मारने पर Armaan Malik की लगाई क्लास, गौहर खान ने कहा- 'क्या मैरिड लोगों को...'

    पायल ने क्यों लगाई थी विशाल की क्लास

    दरअसल, इस बार वीकेंड का वार एपिसोड में पायल मलिक भी अनिल कपूर के साथ स्टेज पर नजर आई थीं। उन्होंने शो में बताया कि कैसे विशाल पांडे ने कृतिका के बारे में आपत्तिजनक कमेंट किया था। उन्होंने कृतिका को देखकर कहा कि उन्हें एक चीज का बहुत गिल्ट है। जब लव कटारिया ने वजह पूछी, विशाल ने कहा कि उन्हें भाभी अच्छी लगती है।

    Photo Credit: Bigg Boss Tak/X

    हालांकि, इस बारे में विशाल ने अपनी सफाई पेश करते हुए बार-बार यही कहा कि उन्होंने ये बात गलत वे में नहीं बोली थी। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फिर कृतिका को देखकर कमेंट कर रहे थे।

    खबरें और भी

    विशाल ने लवकेश से फिर बोली ये बात

    बिग बॉस के फैन पेज बिग बॉस तक ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अरमान-कृतिका जिम करते दिख रहे हैं। वहीं, लवकेश-विशाल बैठे हुए हैं। फिर विशाल कहते हैं कि भाग्यशाली भैया, समझ रहा है। इसके बाद लव रिएक्ट करते हैं कौन। तभी विशाल तुरंत जवाब देते हैं भैया भाग्यशाली।

    फिर लवकेश कहते हैं मैं समझ गया तूने कल क्या देखकर कहा था। वहीं, विशाल बाद में लवकेश को चुप करवाते हुए नजर आते हैं। उनके इस वीडियो पर यूजर भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पायल नहीं आती तो विशाल हद पार करने वाला था। उसने बार- बार ऐसे शब्द बोले हैं।

    यह भी पढ़ें: BB OTT 3: वीकेंड का वार में Vicky Kaushal और Ammy Virk लगाएंगे अनिल कपूर संग तड़का, लेकर आएंगे ये टास्क