Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विशाल पांडे के करीबी की होगी Bigg Boss OTT 3 में वाइल्ड कार्ड एंट्री? अरमान को लेकर बोल चुके हैं ये बड़ी बात

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 08:34 PM (GMT+05:30)

    विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के दो कंटेस्टेंट इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं वो हैं विशाल पांडे और अरमान मलिक। दोनों का झगड़ा दर्शक ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट विशाल (Photo Credit: Instagram)
    बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट विशाल (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस के घर में होगी विशाल के दोस्त की एंट्री
    2. भाविन संग अरमान की क्लास लगाएंगे विशाल
    3. भाविन ने इंटरव्यू में अरमान के लिए बोला था ये शब्द

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 में हर दिन कंटेस्टेंट के नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। कभी इसमें शामिल सदस्य राशन को लेकर लड़ते हैं, तो कभी नॉमिनेशन को लेकर एक-दूसरे से उलझ जाते हैं। इसके बाद वीकेंड का वार में आके होस्ट अनिल कपूर उनकी क्लास लगाते हैं। कुछ दिनों पहले विशाल-अरमान का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था।

    दोनों कंटेस्टेंट की लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई थी। ऐसे में कुछ सेलेब्स ने इस पर रिएक्ट भी किया था, जिसमें से कुछ ने अरमान का साथ दिया, तो कुछ ने विशाल को फेवर किया। इस मुद्दे पर विशाल के दोस्त और एक्टर भाविन भानुशाली ने भी अपना रिएक्शन दिया था।

    यह भी पढ़ें: 'कटारिया के दोस्तों के नसीब में...' मुनव्वर फारूकी ने लवकेश के जरिए Elvish Yadav पर कसा तंज

    भाविन ने अरमान को क्रिमिनल तक बता दिया था। अब उन्हें लेकर यह खबरें आ रही है कि वह भी जल्द ही बिग बॉस ओटीटी 3 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री ले सकते हैं।

    बिग बॉस के घर में जाएंगे भाविन?

    विशाल पांडे और भाविन भानुशाली एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। ये अक्सर सोशल मीडिया पर भी साथ में रील बनाकर अपने वीडियो शेयर करते हैं। अब बिग बॉस के फैन पेज बिग बॉस तक की खबर के मुताबिक, भाविन की इस रियलिटी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है।

    Photo Credit: Vishal Pandey/Instagram

    मेकर्स ने उन्हें शो में आने के लिए अप्रोच भी किया है। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। अब भाविन शो का हिस्सा बनते हैं या नहीं ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

    खबरें और भी

    भाविन ने दिया था विशाल का साथ

    अरमान-विशाल की लड़ाई में भाविन ने अपने दोस्त विशाल पांडे का साथ दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में अरमान को जमकर फटकार लगाई थी। यहां तक कि एक्टर ने उन्हें क्रिमिनल तक कह दिया था। भाविन ने कहा था कि अरमान घर के बाहर भी क्रिमिनल थे और घर के अंदर भी वह एक क्रिमिनल ही हैं।

    यह भी पढ़ें: न बरात, न बराती, कृतिका मलिक संग यूं हुई थी Armaan Malik की दूसरी शादी, सामने आई दोनों की वेडिंग फोटो