Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3: 'मुझे भाभी पसंद है', अरमान मलिक की पत्नी कृतिका को लेकर ये क्या बोल गए विशाल पांडे

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 12:16 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट विशाल पांडे अपने हालिया बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ध्यान खींच रहे हैं। शो में अरमान मलिक से अक्सर उनका छत्तीस का आंकड़ा दे ...और पढ़ें

    विशाल ने कहा उन्हें पसंद है कृतिका, (X Image)
    विशाल ने कहा उन्हें पसंद है कृतिका, (X Image)

    HighLights

    1. अरमान से है विशाल का छत्तीस का आंकड़ा
    2. कृतिका से है विशाल की अच्छी बॉन्डिंग
    3. सोशल मीडिया पर उड़ा विशाल का मजात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 में शुरुआत से कंटेस्टेंट अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच अनबन देखने को मिल रही है। दोनों के बीच अब तक कई मौकों पर अनबन हो चुकी है। वहीं, हाल ही में विशाल ने अरमान की पत्नी कृतिका को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहे हैं।

    विशाल पांडे और अरमान मलिक के बीच झगड़े बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले अरमान ने विशाल को मच्छर नाम दिया, जिसे लेकर दोनों के बीच बहसबाजी भी हुई।

    अरमान से है विशाल की खटपट

    विशाल पांडे ने अब अरमान मलिक को चुगली वाली आंटी कहा। यहा तर तो ठीक था, लेकिन उन्होंने कृतिका मलिक को लेकर कह दिया कि उन्हें भाभी पसंद हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनका मजाक भी बन रहा है। दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 3 के हालिया एपिसोड में किसी बात को लेकर अरमान मलिक से विशाल पांडे का झगड़ा हो जाता है।

    यह भी पढ़ें- Armaan Malik की तीसरी शादी पर पायल ने किया हैरान करने वाला खुलासा, कहा- 'हम उसे पैसे दे चुके है और अब वो...'

    विशाल को पसंद है भाभी

    गुस्से से तमतमाए विशाल पांडे अपना गुस्सा जाहिर करते हुए अरमान मलिक को लेकर कहते हैं कि वो चुगली वाली आंटी हैं। मैं सिर्फ कृतिका भाभी के लिए वहां बैठता हूं, मुझे वो अच्छी लगती हैं। मुझे भाभी पसंद हैं। यहां विशाल का मतलब था कि उन्हें कृतिका का नेचर पसंद है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका मजाक बन गया।

    बिग बॉस में हुए नॉमिनेशन

    बिग बॉस ओटीटी 3 के लेटेस्ट नॉमिनेशन की बात करें, तो इस बार घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। इनमें चंद्रिका दीक्षित, मुनिषा खटवानी, विशाल पांडे, पौलोमी दास, शिवानी कुमारी और नैजी का नाम शामिल है। अब देखते हैं दूसरे हफ्ते में शो से कौन एलिमिनेट होता है। बीते हफ्ते बिग बॉस ओटीटी 3 से पायल मलिक बाहर हुई हैं। वहीं, मिड वीक एविक्शन में हरियाणा के बॉक्सर नीरज गोयत बाहर हुए थे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'कृतिका नहीं मैं हूं लीगल वाइफ', पायल ने Armaan Malik की दो शादियों का बताया सच, धर्म बदलने पर भी तोड़ी चुप्पी