Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BB OTT 3: वीकेंड का वार में अनिल कपूर मचाएंगे तहलका, नैजी के सामने लाएंगे इस कंटेस्टेंट का असली चेहरा

    Updated: Sat, 06 Jul 2024 07:17 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 का बज शुरुआत में काफी था लेकिन जब शो शुरू हुआ तो फैंस का क्रेज इसे लेकर थोड़ा कम हो गया। हालांकि अब फिर यह रियलिटी शो चर्चा में है। आए ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)
    बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो आया सामने
    2. अनिल कपूर ने लगाई कंटेस्टेंट की क्लास
    3. इस कंटेस्टेंट के चेहरे से उठाया पर्दा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 में हर बढ़ते दिन के साथ कंटेस्टेंट का गेम और भी मजेदार होते जा रहा है। एक तरफ कंटेस्टेंट जहां अपने गेम को मजबूत करने में लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ बिग बॉस हर दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न्स लेकर आते रहते हैं। शो का दूसरा हफ्ता भी लगभग खत्म हो गया है। ऐसे में अब इसका दूसरा वीकेंड का वार आने वाला है।

    एक बार फिर अभिनेता और होस्ट अनिल कपूर कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे। इसके साथ ही कुछ कंटेस्टेंट के चेहरे से अच्छे बनने एक मुखौटा भी हटाने वाले हैं, जिसका एक प्रोमो भी सामने आ गया है।

    यह भी पढ़ें: BB OTT 3 में Kritika Malik को रोता छोड़कर अरमान ने दिया इस कंटेस्टेंट का साथ, पत्नी बोलीं- अब मैं इनसे...

    बिग बॉस ने खेला गेम

    जियो सिनेमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि बिग बॉस कंटेस्टेंट से कहते हैं कि मैं ये जानना चाहता हूं कि वो कौन है, जिसे दो हफ्तों के बाद भी गेम समझ में नहीं आया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    इसके बाद अरमान, नैजी का नाम लेते हुए सुनाई देते हैं और शिवानी, सना सुल्तान का नाम लेती हैं। वहीं, सना मकबूल, साई केतन राव को टारगेट करती हैं और रणवीर शौरी यहां पर विशाल को बुलाते हैं। ऐसे में लास्ट में भी दोनों के बीच बहस हो जाती है।

    खबरें और भी

    अनिल ने लगाई सना की क्लास

    वहीं, एक दूसरे वीडियो में अनिल कपूर वीकेंड का वार में सना मकबूल की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। होस्ट को कहते हुए सुना जा सकता है कि आपके हिसाब से नैजी को घर से बेघर क्यों नहीं होना चाहिए। इसके जवाब में सना कहती हैं कि वो मेरे दोस्त हैं और मैं उनके लिए सच में फील करती हूं।

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    इसके बाद अनिल कपूर कहते हैं कि जिस नैजी को तुम दोस्त मानती हो न इस पूरे हफ्ते तुमने उनकी बुराई की है। फिर होस्ट नैजी से कहते हैं कि उन्होंने सिर्फ आपकी दोस्ती का तमाशा बनाया है। 

    यह भी पढ़ें: क्या लेस्बियन हैं पायल और कृतिका? Bigg Boss OTT 3 से बाहर आते ही पौलमी दास ने दोनों को लेकर कही ये बात