Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कौन हैं रैपर Naezy, जिनकी गरीबी का मुनव्वर फारुकी ने उड़ाया मजाक? अब ट्रॉफी के हैं बेहद करीब

    Updated: Wed, 31 Jul 2024 02:47 PM (IST)

    रैपर नेजी बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ रहे हैं। इस समय वो जीत के मुख्य दावेदारों में से एक हैं जिन्होंने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। मुनव्वर फारुकी को हा ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी में नजर आए रैपर नेजी
    बिग बॉस ओटीटी में नजर आए रैपर नेजी

    HighLights

    1. 'गली बॉय' में रणवीर सिंह ने निभाया था उनका किरदार
    2. मुंबई के कुर्ला के रहने वाले हैं रैपर नेजी
    3. बिग बॉस ओटीटी 3 में आए नजर

     एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 का गैंड फिनाले 2 अगस्त को होने वाला है। लवकेश कटारिया और अरमान मलिक के डबल एलिमिनेशन के बाद शो में टोटल 5 कंटेस्टेंट बचे हैं। शो में फिलहाल सना मकबूल, साईं केतन राव, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी और नेजी हैं।

    इस बीच शो में बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी और स्टैंड अप कॉमेडियन अदिति मित्तल कंटेस्टेंट को रोस्ट करने आए थे। इस बीच मुनव्वर फारुकी नेजी की आर्थिक स्थिति का मजाक उड़ाते नजर आए। नेजी पर तंज कसते हुए कॉमेडियन ने कहा, इस बार राशन कम आया ना? मेरे ख्याल से बिग बॉस ने राशन और खान इस सीजन इसिलए कम रखा ताकि नेजी को अपनी घर वाली फीलिंग आए। आइए जानते हैं कौन हैं नेजी।

    कहां के रहने वाले हैं नेजी

    नेजी का जन्म 10 अगस्त 1993 को मुंबई के कुर्ला में हुआ था। उनके पिता का नाम शाहिद रजा और मां का नाम फरहीन रजा है। नेजी का असली नाम नावेद शेख है और वो एक मिडिल क्लास परिवार से आते हैं। नावेद पेशे से रैपर हैं और फैंस उन्हें प्यार से नेजी बुलाते हैं। नेजी ने जब रैपर बनने का फैसला किया तो उनके परिवार को ये चीज पसंद नहीं आई। हालांकि रैपर सबसे लड़कर आगे बढ़ते गए। उन्होंने 13 साल की उम्र से रैप करना शुरू कर दिया था। लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Naezy (@naezythebaa)

    नेजी को गानों से शुरू से लगाव था और वो सीन पॉल के गानों को सुनकर ही बड़े हुए थे। इसके बाद साल 2014 में म्यूजिक वीडियो 'आफत' के साथ उन्होंने हिप हॉप की दुनिया में कदम रखा। इस वीडियो ने इंटरनेट पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब तक इसपर 12 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इस गाने में उनके दोस्त डिवाइन भी नजर आए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: लवकेश कटारिया को निकाले जाने पर भड़के Elvish Yadav, बोले - वोट्स से नहीं निकाल पाए

    इन फिल्मों में किया रैप

    धीरे-धीरे उनके काम को लोग जानने लगे। जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय में 'मेरी गली में' रैप करने के बाद वो पहली बार चर्चा में आए थे। फिल्म 'गली बॉय' डिवाइन और नैजी पर ही आधारित थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने नेजी का रोल प्ले किया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Naezy (@naezythebaa)

    इसके अलावा साल 2015 में नेजी ने फिल्म हे ब्रो के गाने बिरजू को अपनी आवाज दी। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह, प्रभु देवा और गणेश आचार्य नजर आए। नेजी की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है। सोशल मीडिया पर उनके 10 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं।

    यह भी पढ़ें: Lovekesh Kataria के Bigg Boss OTT 3 से एलिमिनेशन के बाद यूजर्स ने मचाया बवाल, बोले-कर देंगे सिस्टम हैंग