यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 3 विनर सना मकबूल को उनके ब्वॉयफ्रेंड ने खास पोस्ट के साथ दी बधाई, शादी को लेकर दिया हिंट
रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को उनका विनर मिल चुका है। सना मकबूल ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की। एक्ट्रेस की जीत पर उन सभी ने खुशी जताई है जो उन्हें व ...और पढ़ें

HighLights
- सना मकबूल हैं 'बिग बॉस ओटीटी 3' की विनर
- सना के ब्वॉयफ्रेंड ने जीत पर कही बड़ी बात
- सना मकबूल की शादी को लेकर दिया हिंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के विनर का ताज सना मकबूल (Sana Makbul) के सिर सज चुका है। एक चमचमाती ट्रॉफी और 25 लाख की प्राइज मनी के साथ वह इस सीजन की विनर बनी हैं। जहां, सना ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, रैपर नेजी दूसरे नंबर पर और रणवीर शौरी ने तीसरी पोजिशन हासिल की। एक्ट्रेस की जीत पर उन्हें फैंस ने बधाई दी है।
सना मकबूल की जीत पर उनकी मां और बहन की खुशी साफ देखने को मिली। वह उन्हें बधाई देने के लिए मंच तक पहुंचीं। इसके अलावा वहां एक और व्यक्ति मौजूद था, जो सना की जीत पर खुशी से फूले नहीं समा रहा था। यह शख्स है सना के ब्वॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 Winner: सना मकबूल के सिर सजा बिग बॉस ओटीटी 3 का ताज, फिनाले में मारी बाजी
सना के ब्वॉयफ्रेंड ने शेयर किया मैसेज
सना मकबूल की जीत पर उनके कई फैंस ने खुशी जताई है। जब अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने विनर के लिए उनके नाम की घोषणा की, तो एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं, उनके ब्वॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल मैसेज शेयर करते हुए सना और ट्रॉफी के साथ पोज दिया।

श्रीकांत बुरेड्डी ने सना के 'बिग बॉस ओटीटी 3' जीतने पर खुशी जाहिर की है। साथ ही उनके साथ अपने फ्यूचर प्लान पर भी बड़ा खुलासा किया है।
शादी को लेकर कही ये बात
श्रीकांत रेड्डी से सना मकबूल से शादी का सवाल पूछा गया। इस दौरान उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल थी। उन्होंने बातों ही बातों में हिंट दिया कि वह एक्ट्रेस से शादी करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी दो महीने तक कुछ नहीं होने वाला है, लेकिन ऐसा (शादी) पक्का है कि शादी होगी। जब ऐसा होता, तो सबको बुलाया जाएगा।
खबरें और भी
View this post on Instagram
कौन हैं श्रीकांत बुरेड्डी
सना मकबूल ने शो में अपनी पर्सनल लाइफ की डिटेल्स को पर्सनल रखना ही सही समझा। लेकिन अब फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि श्रीकांत बुरेड्डी कौन हैं। यह मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि बडीलोन के संस्थापक श्रीकांत बुरेड्डी हैं। बडीलोन पर्सनल लोन देने वाली कंपनी है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 Voting: मौका छूटा तो हार जाएगा आपका पसंदीदा कंटेस्टेंट, दर्शकों के हाथ में आई पावर